लाइव न्यूज़ :

Rajasthan: बेटी ने अपनी मर्जी से की शादी, तो पिता ने कर दी तेरहवीं, मृत्युभोज का किया आयोजन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2025 13:29 IST

Rajasthan: मुझे बहुत दुख हुआ और मैंने उसे परिवार के लिए मरा हुआ मान लिया है।

Open in App

Rajasthan: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी जीवित बेटी की शोक पत्रिका छपवाई और रविवार को मृत्युभोज रखा। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना आसींद उपखंड के सरेरी गांव की है जहां भैरूलाल जोशी ने अपनी बेटी पूजा की शादी उसी गांव के निवासी संजय तिवारी से तय की थी। रिश्तेदारों के अनुसार इस साल अप्रैल में शादी भी हो गई जिस पर लाखों रुपये खर्च किए गए। हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार ने बताया कि जोशी ने 30 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें कहा कि उनकी बेटी 29 जुलाई को भीलवाड़ा के माणिक्य लाल वर्मा कॉलेज में परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

कुमार ने कहा, ‘‘हमने आस-पास के इलाकों और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसके फोन पर घंटी जाती थी लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया।’’ बाद में पुलिस ने उसका पता लगाया तो पाया कि उसने अपनी मर्जी से अपने पति के एक रिश्तेदार सूरज तिवारी से शादी कर ली है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने परिवार को सूचित किया और उनसे कहा कि जब उनकी बेटी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेश हो, तो वे भी मौजूद रहें।’’

उन्होंने बताया कि चार अगस्त को पूजा पुलिस अधीक्षक के सामने पेश हुई और उसने पुष्टि कि उसने अपनी मर्जी से सूरज से शादी कर ली है और आरोप लगाया कि उसे अपने परिवार से खतरा है। बाद में, जोशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब मेरी बेटी थाने आई तो उसने हमारे खिलाफ बयान दिए। मुझे बहुत दुख हुआ और मैंने उसे परिवार के लिए मरा हुआ मान लिया है।

मैंने उसके नाम पर एक शोक संदेश छपवाया है और घर पर 12 दिनों की शोक सभा आयोजित कर रहा हूं।

10 अगस्त को एक मृत्युभोज रखा गया है।’’ छपे हुए संदेश में उसकी शादी की तारीख का उल्लेख था और घोषणा की गई थी कि 29 जुलाई को परिवार के लिए उसका ‘‘निधन’’ हो गया था। स्थानीय ग्रामीण और रिश्तेदार शोक सभा में शामिल हो रहे हैं। 

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिसअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी