लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: भीलवाड़ा पुलिस ने आरोपी के साथ की क्रूरता, शख्स को दाढ़ी के बार खींचने पर किया मजबूर; दर्दनाक वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: May 11, 2024 13:48 IST

Rajasthan Viral Video: शुक्रवार सुबह एक वीडियो सामने आने के बाद यह अमानवीय कृत्य सामने आया, जिसमें पुलिसकर्मी एक आरोपी को फर्श पर बैठने और उसकी दाढ़ी से बाल खींचने का आदेश दे रहे हैं।

Open in App

Rajasthan Viral Video: राजस्थान में खाकी को शर्मसार करने वाली घटना देखने को मिली है जहां पुलिस ने आरोपी पर अमानवीय टॉर्चर किया। घटना भीलवाड़ा थाने की है जहां पुलिस स्टेशन में पुलिस ने एक शख्स को जबरन उसकी दाढ़ी के बाल उखाड़ने के लिए कहा। इस दौरान शख्स दर्द से रोता रहा लेकिन पुलिस का दिल नहीं पसीजा। इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बर्बरता पूर्ण कृत्यों से भरा वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर देखा गया लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। कई यूजर्स ने आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

आरोपी पुलिस वाले लाइन हाजिर

गौरतलब है कि वीडियो के सामने आने के बाद भीलवाड़ा थाने के SHO को पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि एक ASI और एक कांस्टेबल को एक आरोपी को उसकी दाढ़ी से बाल उखाड़ने के लिए मजबूर करने के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार, 10 मई की है। जब प्रताप नगर थाने की पुलिस ने 8 मई को गुलाबपुरा इलाके से सुरेश गुर्जर (35) नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, SHO सुगन सिंह ने सुरेश को अपनी दाढ़ी से बाल खींचने के लिए कहा, जबकि वहां मौजूद पुलिसकर्मी इस हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

पीड़ित दर्द से रोता रहा, रहम की भीख मांगता रहा लेकिन तीनों पुलिसकर्मियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। 

गुर्जर समुदाय ने जताया विरोध

चूंकि आरोपी का संबंध गुर्जर समुदाय से है इसलिए राजस्थान के गुर्जर समुदाय ने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  वीडियो सामने आने के बाद मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना समेत गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने एसपी राजन दुष्यंत और जिला कलेक्टर नमित मेहता से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की। 

उच्च अधिकारियों ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने SHO सुगन सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया और ASI महेंद्र खोजी और कांस्टेबल बनवारी लाल को निलंबित कर दिया। फिलहाल मामले में अन्य अधिकारी जांच कर रहे हैं। 

टॅग्स :राजस्थान पुलिसBhilwaraवायरल वीडियोसोशल मीडियाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?