लाइव न्यूज़ :

वक्फ काउंसिल के रईस पठान ने कुत्ते का वीडियो शेयर करके लिखा- इस तृणमूल सांसद को कोई रोको...

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 4, 2022 18:34 IST

भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के केंद्रीय वक्फ परिषद के सदस्य रईस खान पठान ने अपने ट्विटर हैंडल से एक कुत्ते का वीडियो पोस्ट करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर विवादित टिप्पणी की है।

Open in App
ठळक मुद्देबीते महीने रईस पठान ने गुरुग्राम के एक प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया था।रुद्राभिषेक के बाद रईस पठान ने कहा था कि अब हिंदोस्तान में कोई और जिन्ना नहीं पैदा होगा।शिव मंदिर में पूजा करने पर रईस पठान का मुस्लिम समुदाय ने व्यापक विरोध किया था।

दिल्ली: सियासत में कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि जब सामाजिक जीवन में अपनी खासी छवि रखने वाली शख्सियतें भी शब्दों की गरिमा और मर्यादा को लांघते हुए ऐसी टिप्पणी कर देते हैं, जिससे राजनीति को शर्मासार होना पड़ता है।

जी हां, मौजूदा दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कुछ लोग इस तरह की टिप्पणी कर जाते हैं जो बेहद विवादास्पद होती हैं और उन टिप्पणियों की केवल भर्त्सना ही की जा सकती है। 

ऐसा ही एक विवादित मामला भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के सेंट्रल वक्फ काउंसिल के मेंबर रईस खान पठान के ट्वीट से उठा है। अक्सर अपनी टिप्पणियों से विवादों में बने रहने वाले रईस पठान ने अपने ट्विटर हैंडल से एक कुत्ते का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, 'प्लीज, कोई इस टीएमसी सांसद को रोको, यह बहुत परेशान कर रहा है।'

मालूम हो कि बीते जनवरी महीने की 18 तारीख को रईस पठान गुरुग्राम के गोकुलपुर गांव पहुंचे थे और वहां पर उन्होंने महाभारतकाल के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया था, जिसके कारण मुस्लिम समुदाय के बीच उनका व्यापक विरोध हुआ था।

अल्पसंख्यक समुदाय का आरोप था कि एक तरफ तो गुरुग्राम प्रशासन उन्हें नमाज पढ़ने से रोक रहा है वहीं रईस पठान उनकी मांगों पर ध्यान देने की बजाय मंदिर में जाकर पूजा कर रहे हैं।

दरअसल बीते कुछ सालों में कई बार गुरुग्राम प्रशासन को सड़क पर नामज पढ़ रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों को वहां से समझाबुझाकर हटाना पड़ा था, जब आपसाप के लोगों ने इस मामले में प्रशासन में शिकायत दर्ज कराई थी।

वहीं मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक के बाद रईस पठान ने कहा था कि अब हिंदू-मुसलमान के बीच राजनीतिक स्वार्थ के लिए खाई पैदा करने वाले इस बात को समझ लें कि अब भारत में कोई और जिन्ना पैदा नहीं होगा।

टॅग्स :Trinamool CongressTMCमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो