लाइव न्यूज़ :

चलती ट्रेन में चूहे ने किया कुछ ऐसा कि रेलवे प्रशासन को देना पड़ा 25 हजार का जुर्माना, जानें क्या है माजरा

By धीरज पाल | Updated: August 31, 2018 15:38 IST

साल 2014 में चेन्नई यात्रा के दौरान वेंकटचलम को ट्रेन में चूहे ने काट लिया। इसके बाद उन्होंने फौरन ट्रेन में मौजूद टीटी से शिकायत किया, लेकिन टीटी ने उनकी एक बात नहीं सुनी।

Open in App

नई दिल्ली, 31 अगस्त: एक बार फिर रेलवे विभाग को एक चूहे द्वारा किए गए करतूतों के आगे झुकना पड़ा। इतना ही नहीं इसकी करतूत की वजह से रेलवे प्रशासन को बकायादा भरपाई करना पड़ा। दरअसल, चलती ट्रेन में चूहे ने एक व्यक्ति को काट लिया। इसकी शिकायत व्यक्ति ने उपभोक्ता फोरम में दर्ज कराई। जिसकी भरपाई रेलवे प्रशासन ने 2500 रुपये मुआवजा के रूप में किया। इतना ही नहीं फोरम ने रेलवे प्रशासन मेडिकल खर्च के लिए 2000 रुपये भी देने का आदेश दिया। फोरम ने आदेश दिया है कि यह रकम रेलवे विभाग को तीन महीने के अंदर जमा करनी होगी। 

जानिए क्या है पूरा मामला

साल 2014 में चेन्नई यात्रा के दौरान वेंकटचलम को ट्रेन में चूहे ने काट लिया। इसके बाद उन्होंने फौरन ट्रेन में मौजूद टीटी से शिकायत किया। लेकिन टीटी ने उनकी एक बात नहीं सुनी। वेंकटचलम अगले स्टेशन पर उतर कर इसकी शिकायत कराई। उसके बाद एक निजी अस्पताल में अपना ईलाज करवाया।

इस शिकायत पर फैसला वेंकटचलम के पक्ष में फैसला सुनाते हुए जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष आरवी दीनदयालन और सदस्य एस राजलक्ष्मी ने उनको हुई मानसिक एवं शारीरिक पीड़ा की एवज में मुआवजा देने का आदेश दिया है। 

चूहों की वजह से रेलवे को हुआ इतना घाटा

मालूम हो कि यह पहली ऐसी घटना नहीं है जब रेलवे प्रशासन को चूहे की वजह से जुर्माना भरना पड़ा। ऐसी ही एक घटना जनवरी 2016 की है। इस साल हटिया हावड़ा एक्सप्रेस के एसी1 के यात्री को चूहे ने काट लिया था। इसके बाद यात्री ने रेलवे प्रशासन की लापवाही और चूहा काटने की शिकायत दर्ज करवाई।

इसके बाद रेल प्रशासन को 10 लाख रुपये जुर्माना देना पड़ा था। वहीं 2015 में दिल्ली दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली, सराय रोहिल्ला, आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर चूहे भगाने के लिए रेलवे ने खर्च किए 10 करोड़ रुपए दिए थे। अगस्त 2014 में रेलयात्रा के दौरान सैनिक का बैग चूहे ने काटा जिसके बदले में रेलवे ने 15000 रूपए जुर्माना देने का आदेश दिया। 

टॅग्स :अजब गजबभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी