लाइव न्यूज़ :

वीडियो: मंच पर चढ़ कर सेल्फी ले रहे समर्थक का राहुल गांधी ने हाथ पकड़कर झटका, फोटो लेने से कांग्रेस नेता ने रोका, क्लिप हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: December 21, 2022 15:12 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह वीडियो भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया है। उन्होंने वीडियो को ट्वीट कर कहा है कि राहुल गांधी को पब्लिक में कैसे पेश आना चाहिए, उन्हें इसकी सीख लेनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें एक समर्थक को झटकते हुए देखा गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान-हरियाणा के बॉर्डर वाले इलाके नूंह से शुरू हुई है।

जयपुर: सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह सेल्फी लेते हुए अपने एक समर्थक के हाथ को खींचते हुए दिखाई दे रहे है। राहुल गांधी के इस वीडियो को भाजपा के कई नेताओं को शेयर किया है और इसे लेकर कांग्रेस नेता पर हमला भी बोला है। 

इस वीडियो को भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शेयर किया है और इस पर कमेंट्स भी किया है। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर के नूंह से शुरू हुई है। 

क्या दिखा है वीडियो में 

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि राहुल गांधी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ मंच पर खड़े है। इस दौरान एक शख्स आता है और राहुल गांधी की सेल्फी व फोटो लेना चाहता है। वीडियो में यह देखा गया है कि शख्स सेल्फी लेने के लिए कैमरा आगे करता है और राहुल गांधी की फोटो लेना चाहता है।   

इस दौरान कांग्रेस नेता को समर्थक का हाथ पकड़ कर नीचे करते और उसे फोटो लेने से रोकते हुए देखा गया है। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोग उस समर्थक को वहां से हटाते है और उसे पीछे कर देते है। ऐसे में कुछ सेकेंड के इस वीडियो को भाजपा के कई नेताओं ने शेयर किया है और इसे लेकर कमेंट्स भी किया है। 

कहा पहुंचा भारत जोड़ो यात्रा

आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा में प्रवेश कर गया है। आज सबसे पहले फ्लैग सेरेमनी हुई और इसके बाद राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर के नूंह से यह यात्रा शुरू हुई है। यहां पर राहुल गांधी ने एक सभा को भी संबोधित किया है और कहा है कि आज के समय में राजनेताओं और जनता के बीच एक खाई बन गई है। उनके अनुसार, इस यात्रा के जरिए वे इस खाई को पाटने का काम किया है। 

गौरतलब है कि राहुल गांधी के इस वायरल वीडियो को भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया है और लिखा है कि उन्हें इस बात की सीख लेनी चाहिए कि वे पब्लिक में कैसे पेश आएं। यही नहीं भाजपा के कई और नेता जैसे दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता अजय सहरावत और अन्य नेताओं ने भी इस वीडियो को शेयर किया है।  

टॅग्स :अजब गजबराहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?