लाइव न्यूज़ :

पुण्‍य प्रसून वाजपेयी का ट्वीट, ये मीडिया का “स्वर्णिम काल” है, एक बिग बॉस के घर में तो दूसरा डांस करता है, एक संपादक जनादेश को...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2020 17:10 IST

दिल्ली चुनाव नतीजों के दौरान राजदीप सरदेसाई का डांस वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया था.

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा हाल में ही बिग बॉस के घर में गए थे, बिग बॉस के विजेता का ऐलान 15 फरवरी को होगा.दिल्ली चुनाव एग्जिट पोल के दिन वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी के डीएनए का वीडियो वारयल हो गया था.

वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी का एक ट्वीट वायरल हो गया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ये मीडिया का “स्वर्णिम काल” है ! उन्होंने इशारों-इशारों में रजत शर्मा, राजदीप सरदेसाई और सुधीर चौधरी पर तंज किया है। दरअसल हाल में ही इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा हाल में बिग बॉस के घर पहुंचे थे। रजत शर्मा ने कटघरे में बैठाकर बिग बॉस के प्रत्याशियों से सवाल-जवाब भी किया था।

वहीं 11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही वरिष्ठ टीवी पत्रकार राजदीप सरदेसाई का डांस वायरल हो गया है। ट्विटर पर राजदीप सरदेसाई और प्रदीप गुप्ता के डांस वाले वीडियो पर कई लोग समर्थन और तो कई विरोध में हैं। प्रदीप गुप्ता एक्सिस माई इंडिया के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। एग्जिट पोल के मामले में उनका सर्वे महाराष्ट्र, झारखंड के बाद दिल्ली में सबसे सटीक रहा है। 

प्रदीप गुप्ता ने दिल्ली में आप के हिस्से में 59-68 के बीच सीट मिलने की संभावना जताई थी। आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की। खुद को सही साबित होता देख प्रदीप गुप्ता टीवी स्टुडियो में ही डांस करने लगे। टीवी एंकर राजदीप सरदेसाई के साथ इंडिया टुडे चैनल पर प्रदीप गुप्ता फिल्म बादशाह के गाने पर डांस करते नजर आए। इंडिया टुडे ने डांस के इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर प्रदीप गुप्ता को एग्जिट पोल का बादशाह बताया।

वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी ने एक और ट्वीट किया, एक वक्त वो था...कि जादू पर यक़ीन था एक वक्त ये है....कि हक़ीक़त पर भी शक है ! उनके इस ट्वीट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

पुण्य प्रसून वाजपेयी का ब्लॉग: कल्याणकारी राजनीति पर जनता की मुहर

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडियादिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'