लाइव न्यूज़ :

पंजाब: रेलवे अधिकारियों को वृद्ध को 22 हजार हर्जाना देने का आदेश, ट्रेन की देरी से प्रताड़ित होने की दर्ज कराई थी शिकायत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2021 08:02 IST

64 वर्षीय शिकायतकर्ता सुजिंदर सिंह ने प्रताड़ित और अपमानित होने का आरोप लगाते हुए फिरोजपुर के डीआरएम और अमृतसर के उत्तरी रेलवे के स्टेशन मास्टर के खिलाफ जिला उपभोक्ता अदालत का दरवाजा खटखटाया.

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन के 10 घंटे से अधिक देरी के कारण परेशान और प्रताड़ित होना पड़ा था.यात्री हृदय संक्रमण, सांस लेने की समस्या, सुगर और ब्लड प्रेसर के मरीज.फिरोजपुर के डीआरएम और अमृतसर के उत्तरी रेलवे के स्टेशन मास्टर के खिलाफ शिकायत की.

चंडीगढ़: पंजाब के राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने उत्तर रेलवे के अधिकारियों की अपील को खारिज करते हुए उन्हें एक वरिष्ठ नागरिक को 22,000 रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है, जिसे ट्रेन के 10 घंटे से अधिक देरी के कारण परेशान और प्रताड़ित होना पड़ा था.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 64 वर्षीय शिकायतकर्ता सुजिंदर सिंह ने 1 अगस्त, 2018 को अमृतसर से नई दिल्ली तक आने और जाने की यात्रा और 3 अगस्त 2018 को नई दिल्ली से अमृतसर आगमन के लिए दो ऑनलाइन टिकट बुक किए.

हृदय संक्रमण, सांस लेने की समस्या, सुगर और ब्लड प्रेसर के मरीज सिंह को एम्स में दिखाने जाना था जहां ओपीडी सुबह के 9 बजे से दोपहर के 1 बजे तक खुलता है. सुबह के पांच बजे के बजाय ट्रेन के 10.30 बजे अमृतसर से चली और दोपहर के 1.15 बजे नई दिल्ली पहुंची.

सिंह ने प्रताड़ित और अपमानित होने का आरोप लगाते हुए फिरोजपुर के डीआरएम और अमृतसर के उत्तरी रेलवे के स्टेशन मास्टर के खिलाफ जिला उपभोक्ता अदालत का दरवाजा खटखटाया.

अदालत ने उन्हें 20 हजार रुपये हर्जाना और दो हजार रुपये मुकदमे का मुआवजा देने का आदेश दिया. इसके खिलाफ रेलवे अधिकारी राज्य उपभोक्ता अदालत गए जिसे अदालत ने खारिज कर दिया. 

टॅग्स :RailwaysPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'