लाइव न्यूज़ :

पंजाब: मोहाली में एक झटके में ढहा पार्किंग एरिया, कई वाहन मलबे में दबे; देखें खौफनाक वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: June 15, 2023 10:20 IST

पंजाब के मोहाली जिले में बुधवार को एक पार्किंग स्थल ढह जाने के बाद कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मलबे में दब गए। घटना बुधवार शाम मोहाली के सेक्टर-83 इलाके में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मोहाली में बुधवार को पार्किंग एरिया ढहापार्किंग एरिया गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

मोहाली: पंजाब के मोहाली जिले में एक पार्किंग एरिया गिरने का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। इमारत में बना ये पार्किंग स्थल देखते ही देखते ऐसे जमीन में धंस गया कि सभी के होश उड़ गए।

बताया जा रहा है कि पार्किंग स्थल गिरने के कारण कई वाहन उसकी चपेट में आ गए और क्षतिग्रस्त हो गए। कई वाहन पार्किंग के मलबे में दब गए लेकिन गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। 

गौरतलब है कि मोहाली जिले की ये घटना बीते बुधवार की है। घटना मोहाली सेक्टर-83 इलाके की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। 

कैसे हुआ हादसा?

मोहाली पुलिस के अनुसार, यह घटना बगल के एक निर्माणाधीन इमारत में बेसमेंट की खुदाई के कारण हुई। बगल की इमारत की बेसमेंट में खुदाई चल रही थी तभी ये पार्किंग स्थल भरभरा कर गिर गया।

यह पूरी घटना पार्किंग एरिया में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां खड़ी कार और बाइक कैसे देखते ही देखते मलबे में नीचे गिर गई। 

अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में कुछ वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं थी। मोहाली डीएसपी हरसिमरन सिंह ने कहा, "घटना में 9-10 बाइक और एक या दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।"

मामले में होगी कार्रवाई 

मोहाली पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर इसके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। हादसे में जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :पंजाबवायरल वीडियोसोशल मीडियाअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'