लाइव न्यूज़ :

Punjab Election Results 2022: भगवंत मान का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, विधायक-मंत्री बनने की कर रहे हैं बात, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 20:59 IST

इस बीच भगवंत मान की एक पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह विधायक-मंत्री बनने की बात कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में कहते नजर आए अच्छी शिक्षा न मिलने पर बनूंगा विधायक या मंत्रीमान की इस वीडियो को IPS अफसर रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है

Punjab Election Results 2022: पंजाब चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया कि राज्य में अगली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी और सीएम भगवंत मान होंगे। आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान धुरी सीट से चुनाव जीते हैं। बकायदा उन्होंने ऐलान भी कर दिया है कि वह मुख्यमंत्री पद की शपथ कैसे लेंगे। इस बीच मान की एक पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह विधायक मंत्री बनने की बात कर रहे हैं। 

मान की इस वीडियो को आईपीएस अफसर रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो क्लिप में मान एक स्टूडेंट की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वीडियो में मान से जब टीचर पूछता है कि आप बड़े होकर क्या बनना चाहते हो? तब टीचर के इस सवाल के जवाब में मान कहते हैं कि यदि उन्हें अच्छी शिक्षा मिली तो वह अफसर बनेंगे और अगर अच्छी शिक्षा नहीं मिली तो वह विधायक या मंत्री बनेंगे। 

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में भगवंत मान को अपना सीएम कैंडीडेट घोषित किया था। वे धुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी के खिलाफ जीते हैं। मान ने कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ 58206 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की है।

चुनाव आयोग के नतीजों के अनुसार, आम आदमी पार्टी यहां प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने 92 सीटों पर विजय का परचम लहराया है। इनमें से वह 37 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है जबकि 54 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 19 सीटों पर आगे है, इनमें वह 4 चार सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है जबकि 15 सीटों पर बढ़त पर है। जबकि अकाली दल 3 सीटों पर आगे हैं, जिसमें वह 1 सीट जीत चुकी है दो पर बढ़त बनाए हुए है।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावभगवंत मानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो