लाइव न्यूज़ :

पंजाब: अमृतसर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने लूटा पेट्रोल पंप, कर्मचारी से 20 हजार छीनने के बाद मारी गोली

By अंजली चौहान | Updated: June 27, 2023 17:58 IST

पंजाब के अमृतसर में दिनदहाड़े तीन शख्स एक बाइक पर आए और उन्होंने पेंट्रोल पंप कर्मचारी पर गोली चलाकर उससे 20000 रुपये लूट लिए। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के अमृतसर में ऑन कैमरा हुई लूट की वारदात बाइक सवार लुटेरों ने पेंट्रोल पंप से लूटे 20 हजार पेंट्रोल पंप कर्मचारी को मारी गोली

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में दिनदहाड़े लूट का एक वीडियो सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक पेंट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट के हवाले से घटना सोमवार की है।

जब तीन हथियारबंद बदमाश बाइक पर सवार होकर शहर के एक पेंट्रोल पंप पर पहुंचे और कर्मचारी को निशाना बनाया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया जिसमें देखा जा सकता है कि लुटेरों ने बंदूक दिखाकर कर्मचारी को धमकाया और 20, 000 हजार रुपये लूट लिए।

लुटेरों ने लूट के बाद जाते समय पेंट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मार दी जिसके कारण उसके पैर में गोली लगी और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। 

बिना नंबरप्लेट की बाइक पर आए लुटेरें 

गौरतलब है कि यह लूट की वारदात अमृतसर के उस्मा गांव के मेहता चौक की है। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना के फुटेज में इकबाल फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी अपना सामान्य काम करते दिख रहे हैं, तभी मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश लोग आए।

दो लुटेरे बाइक से उतरे और पिस्तौल दिखाकर पास खड़े व्यक्ति को धमकाया, जबकि तीसरा बाइक पर ही बैठा रहा। राहुल नाम के शख्स से 20,000 लेने के बाद लुटेरों में से एक ने उसके पैर में गोली मार दी।

इस घटना में हैरानी की बात ये है कि लुटेरों ने जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मियों और घायल राहुल के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि लुटेरे बिना नंबर प्लेट वाली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर भागे हैं। मेहता थाने की पुलिस लुटेरों के ठिकाने का पता लगाने के लिए इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच कर रही है।

टॅग्स :पंजाबअमृतसरवायरल वीडियोPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'