लाइव न्यूज़ :

यूट्यूबर से मिलने करीब 300 किमी साइकिल चलाकर दिल्ली पहुंचा पंजाब का 13 वर्षीय लड़का, पुलिस ने तलाश कर परिवार को सौंपा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2022 11:35 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मामला पटियाला में दर्ज किया गया था और यहां मौर्य एन्क्लेव थाना के अधिकारियों को लड़के के बारे में जानकारी मिली और यह भी कि यूट्यूबर पीतमपुरा में रहता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपसंदीदा यूट्यूबर निश्चय मल्हान 'ट्रिगर्ड इंसान' से मिलने लिए साइकिल से करीब 300 किमी की यात्रा तय की।लड़के के परिवार वालों ने कुछ दिन पहले उसके लापता होने की पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी।

नयी दिल्लीः पंजाब का 13 वर्षीय लड़का अपने पसंदीदा यूट्यूबर निश्चय मल्हान 'ट्रिगर्ड इंसान' से मिलने लिए 300 किमी साइकिल चलाकर दिल्ली पहुंच गया। नाबालिग बालक यूट्यूबर से मिलने के लिए अपनी क्लास छोड़ दी। इसके बाद उसने दिल्ली जाने के लिए अपनी साइकिल उठाई और करीब 300 किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली पहुंचा। 

अधिकारियों ने बताया कि तीन दिन बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने उसे पीतमपुरा के एक पार्क में खोजा, जहां मल्हान का घर है और उसे पटियाला में उसके परिवार को सौंप दिया। लड़के के चार अक्टूबर को लापता होने के बाद उसके माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मामला पटियाला में दर्ज किया गया था और यहां मौर्य एन्क्लेव थाना के अधिकारियों को लड़के के बारे में जानकारी मिली और यह भी कि यूट्यूबर पीतमपुरा में रहता है।’’

पुलिस ने इलाके के सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के व्हाट्सऐप ग्रुप पर लड़के के बारे में जानकारी प्रसारित की। अधिकारी ने बताया, ‘‘आखिरकार, हमें एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें वह मल्हान के घर के पास एक साइकिल पर दिखाई दे रहा था। पुलिस की एक टीम ने उसके मार्ग का अनुसरण किया और उसे पीतमपुरा के जिला पार्क में पाया। पुलिस के अनुसार, निश्चय फिलहाल दुबई में हैं और लड़के को शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे उसके परिवार को सौंप दिया गया।

टॅग्स :पंजाबPatialaयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी