लाइव न्यूज़ :

ड्राइवर को दौरा पड़ा, महिला ने 10 किमी तक बस चलाई, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया सलाम, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2022 22:25 IST

Pune News: महिला योगिता साटव अन्य महिलाओं और बच्चों के साथ पुणे के निकट शिरूर में एक कृषि पर्यटन स्थल पर पिकनिक मनाने के बाद बस से लौट रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देपिकनिक मनाने के बाद बस से लौट रही थीं।बस चलाकर ड्राइवर को एक अस्पताल में भर्ती कराया।वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है।

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में महिलाओं और बच्चों को ले जा रही एक मिनी बस के चालक को अचानक दौरा पड़ गया जिसके बाद बस में सवार 42 वर्षीय एक महिला ने 10 किलोमीटर तक बस चलाकर ड्राइवर को एक अस्पताल में भर्ती कराया।

एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना सात जनवरी को हुई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है। महिला योगिता साटव अन्य महिलाओं और बच्चों के साथ पुणे के निकट शिरूर में एक कृषि पर्यटन स्थल पर पिकनिक मनाने के बाद बस से लौट रही थीं।

तभी बस चालक को दौरा पड़ने लगा और उसने एक सुनसान सड़क पर गाड़ी रोक दी। बस में मौजूद बच्चों और महिलाओं को घबराया हुआ देख साटव ने बस का संचालन अपने हाथों में ले लिया और करीब 10 किलोमीटर तक बस चलाकर ड्राइवर को एक अस्पताल में भर्ती कराया।

साटव ने कहा, “क्योंकि मुझे कार चलाना आता है, मैंने बस चलाने का फैसला किया। पहला महत्वपूर्ण काम बस चालक को इलाज उपलब्ध कराने का था, इसलिए मैं उसे लेकर पास के एक अस्पताल गई जहां उसे भर्ती कराया गया।” महिला ने इसके बाद बस के अन्य यात्रियों को भी उनके घर छोड़ा। संकट के समय बिना घबराये हुए सूझबूझ से काम लेने के लिये लोग साटव की काफी सराहना कर रहे हैं।

टॅग्स :Puneसोशल मीडियाsocial media
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO