लाइव न्यूज़ :

20 रुपए की चाय के लिए यात्री को देने पड़े 70 रुपए, बिल हुआ वायरल तो रेलवे ने दिया ये जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: July 2, 2022 08:25 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बिल को लेकर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कोई इसे जायज बताया तो किसी ने पूछा कि क्या 20 रुपए की चाय के लिए 50 रुपए सर्विस चार्ज लिया जाना ठीक है?

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे ने 20 रुपए की चाय के लिए 70 रुपए लेने का कारण बताया हैरेलवे अधिकारियों ने कहा कि भारतीय रेलवे के 2018 के सर्कुलर के अनुसार पैसा लिया गयारेलवे ने कहा प्रीमियम ट्रेनों में आरक्षण के समय खाने की प्रीबुकिंग नहीं करने पर यात्रा के दौरान सर्विस चार्ज देना होगा

एक ट्रेन यात्री ने शिकायत की है कि 20 रुपए की चाय के लिए उससे 50 रुपए बतौर सर्विस चार्ज वसूला गया। सोशल मीडिया पर यात्री द्वारा साझा किया गया बिल इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। बिल के मुताबिक, 28 जून 2022 को यात्री बालगोविंद वर्मा भोपाल शताब्दी में सफर कर रहा था। इस दौरान उसने चाय मंगाई जिसकी वास्तविक कीमत 20 रुपए थी लेकिन उससे इसके लिए 50 रुपए अतिरिक्त बतौर सर्विस चार्ज वसूला गया।  बालगोविंद ने बिल साझा करते हुए लिखा, 20 रुपये की चाय पर 50 रुपये का टैक्स, सच मे देश का अर्थशास्त्र बदल गया, अभी तक तो इतिहास ही बदला था!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बिल को लेकर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कोई इसे जायज बताया तो किसी ने पूछा कि क्या 20 रुपए की चाय के लिए 50 रुपए सर्विस चार्ज लिया जाना ठीक है? मामला बढ़ने के बाद IRCTC ने इसका जवाब दिया।

रेलवे ने 70 रुपए लेने का बताया कारण

भारतीय रेलवे ने इसका कारण बताया है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि भारतीय रेलवे के 2018 के सर्कुलर के अनुसार, अगर कोई यात्री राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों के लिए आरक्षण करते समय खाना प्री-बुक नहीं करता है, तो यात्रा के दौरान उसे सर्विस चार्ज देना होगा। खाना ऑर्डर करने के लिए 50 रुपए प्रति भोजन, भले ही वह आइटम सिर्फ एक कप चाय का ही क्यों न हो।

IRCTC के एक अधिकारी ने बताया कि वे ट्रेन में सर्व किए जाने वाले खाने की कीमत को लेकर रेलवे बोर्ड के नियमों और आदेशों को फॉलो कर रहे हैं। और आईआरसीटीसी के नियमों के हिसाब से ही 20 रुपए की चाय के लिए 70 रुपए लिए थे।

टॅग्स :आईआरसीटीसीRailways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो