लाइव न्यूज़ :

लकवाग्रस्त मरीज को नर्स ने अनोखे अंदाज में कराई एक्सरसाइज, वायरल हुआ वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 24, 2022 14:22 IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लकवाग्रस्त मरीज को नर्स अनोखे अंदाज में एक्सरसाइज करवाते हुए नजर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनर्स को डांस करता देख मरीज भी थिरकने लगा। मरीज को नर्स का डांस इतना पसंद आया कि वो बिस्तर पर लेटे-लेटे डांस करने लगा।वीडियो देखने के बाद लोग लगातार नर्स की थेरेपी की सराहना कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नर्स बेहद अनोखे स्टाइल से लकवाग्रस्त मरीज को एक्सरसाइज करवा रही है। यह वीडियो दिल को छू लेने है। दरअसल, सोशल वर्कर नंदिनी वेंकटाद्रि ने ट्विटर पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लकवाग्रस्त मरीज को एक नर्स अनोखे अंदाज में थेरेपी दे रही है। मरीज को एक्सरसाइज करवाने के लिए नर्स ने तेज आवाज में गाना चलाया और खुद उसपर डांस करने लगी।

वहीं, नर्स को डांस करता देख मरीज भी थिरकने लगा। मरीज को नर्स का डांस इतना पसंद आया कि वो बिस्तर पर लेटे-लेटे डांस करने लगा। हालांकि, वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने पूरे शरीर को हिलाने में असमर्थ मरीज सिर्फ हाथों से ही डांस करने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल, इस दौरान मरीज के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। यही नहीं, ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग नर्स की तारीफ भी कर रहे हैं। ऐसे में वीडियो देखने के बाद लोग लगातार नर्स की थेरेपी की सराहना कर रहे हैं। 

मालूम हो कि डॉक्टर्स को हमेशा से ही भगवान का दर्जा दिया जाता है क्योंकि वो अपने मरीजों को जीवनदान देते हैं। हालांकि, अस्पताल में मौजूद नर्स की भूमिका को भी नकारा नहीं जा सकता है। जहां एक ओर डॉक्टर अपने मरीज का इलाज करते हैं तो वहीं उनकी देखभाल करने का जिम्मा नर्स का होता है। ऐसे में सामने आई ये वीडियो नर्स और मरीज के रिश्ते की एक मिसाल पेश करती है।

टॅग्स :सोशल मीडियावायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…