लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी क्रिकेटर सरफराज अहमद ने गाया बॉलीवुड गाना, वायरल हो रहा है वीडियो, आप भी देखिए

By शिवेंद्र राय | Updated: January 28, 2023 14:53 IST

पाकिस्तानी क्रिकेटर शान मसूद की शादी 21 जनवरी को हुई थी और रिसेप्शन 27 जनवरी को कराची में दिया गया। रिसेप्शन में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने बॉलीवुड का गाना गाया । अब सरफराज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड गाना गाते दिखे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमदपाकिस्तानी क्रिकेटर शान मसूद की शादी का मौका थासोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सरफराज का गाना गाते हुए वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सरफराज अहमद बॉलीवुड का गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल मौकी था पाकिस्तानी क्रिकेटर शान मसूद की शादी के रिसेप्शन का। इस समारोह में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कई सितारे हिस्सा लेने पहुंचे थे।

 रिसेप्शन के दौरान सरफराज अहमद ने शान मसूद को सामने बिठाकर बॉलीवुड का गाना 'मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी, सदा खुश रहो ये दुआ है हमारी' गाया। देखते ही देखते सरफराज खान का ये वीडियो वायरल हो गया और अब इसे खूब पसंद किया जा रहा है। 

बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर शान मसूद की शादी 21 जनवरी को हुई थी और रिसेप्शन 27 जनवरी को कराची में दिया गया। रिसेप्शन में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सदस्यों के अलावा पाकिस्तान सुपर लीग में शामिल होने वाले खिलाड़ी और  मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े भी शामिल हुए। सरफराज ने जब 'सदा खुश रहो ये दुआ है हमारी'गाना गाया तब उनके साथी खिलाड़ियों ने जम कर ताली भी बजाई।

पाकिस्तान के लिए अभी तक 28 टेस्ट मैच, 6 वनडे और 19 टी-20 भी खेल चुके शान मसूद के बारे में चर्चा है कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट टीम का अगला कप्तान भी बनाया जा सकता है। मसूद के  रिसेप्शन में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम भी पहुंचे थे।

बात अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की करें तो हाल ही में वह आठ साल के अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाकर चर्चा में आए थे। सरफराज ने  न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में कराची में शानदार शतक लगाया था और टीम को हार से बचाया था। सरफराज को मैन ऑफ द मैच के साथ-साथ मैन ऑफ द सीरीज का भी अवॉर्ड मिला था। बता दें कि सरफराज अहमद ने अपना पिछला शतक 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही दुबई में लगाया था।

टॅग्स :वायरल वीडियोपाकिस्तानपाकिस्तान क्रिकेट टीमसरफराज अहमदबाबर आजम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो