लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कर्नल की बीवी ने सड़क पर मचाया बवाल, पुलिस के सामने ही उखाड़ फेंके चेकपोस्ट, देखें वायरल वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 21, 2020 12:25 IST

पाकिस्तान के कर्नल की बीवी का वायरल वीडियो ट्विटर यूजर्स #ColonelKiBiwi के साथ शेयर कर रहे हैं। लोगों ने कर्नल की बीवी के बर्ताव की आलोचना की है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख ने तत्‍काल एक्शन लेते हुए कर्नल के खिलाफ अनुशासनात्‍मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।पाकिस्तानी कर्नल की बीवी का वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है।

इस्‍लामाबाद:पाकिस्तान के एक कर्नल की बीवी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रही है महिला पुलिस के सामने ही चेकपोस्ट बैरियर को उखाड़ कर फेंक देती है। ट्विटर पर इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है। बताया जा रहा है कि खुद को पाकिस्‍तानी सेना के कर्नल की बीबी बताने वाली महिला को जब हजारा मोटरवे पर पुलिस ने जांच के लिए रोका तो वह काफी गुस्सा हो गईं। 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वह पुलिसवाले के साथ बदतमीजी भी कर रही हैं और अपशब्द भी बोल रही हैं। पुलिस के मना करने के बाद भी महिला ने चेकपोस्ट को उखाड़ कर फेंक दिया और अपनी कार लेकर निकल गई। महिला के साथ कार में एक और शख्स मौजूद था। 

बताया जा रहा है कि घटना बुधवार (20 मई) की शाम 5 बजे की है। कर्नल की बीबी और एक युवक के साथ कार से मेहसेहरा से शरकारी जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस वालों ने किसी वजह से वाहनों के आवागमन को रोका हुआ था और जांच कर रहे थे, जब यह पूरा विवाद हुआ। 

वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख ने तत्‍काल एक्शन लेते हुए कर्नल के खिलाफ अनुशासनात्‍मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एक पाकिस्तानी यूजर Raheem Bux Mazari ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, कनर्ल का नाम, एम.फारूक खान है। 

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'