लाइव न्यूज़ :

सोना, चांदी व कैश नहीं, आधी रात को चोर ने चुराई हजारों रुपये की प्याज, CCTV में कैद वारदात, देखें वायरल वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 13:13 IST

Onion Price Hike: प्याज देश के ज्यादातर जगहों पर भाव औसतन 100 रुपये किलो से ऊपर चल रहे हैं। ऐसा लगता है कि सरकार कीमत को काबू में लाने के लिये जो प्रयास कर रही है, उसके नतीजे आने में अपेक्षा के मुकाबले अधिक समय लग सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्याज 80 रुपए से लेकर बाजार में धीरे धीरे 150 रुपए किलो के भाव की ओर बढ़ रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सर्विलांस फुटेज का इस्तेमाल कर गिरफ्तार कर लिया है।

प्याज की बढ़ती महंगाई ने पूरे देश को रुला दिया है। प्याज की बढ़ती कीमतों का मुद्दा संसद से लेकर सड़क और सोशल मीडिया तक पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर प्याज की महंगाई को लेकर एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। असल में मुंबई में प्याज चोरी करते दो शख्स का वीडियो वायरल हो गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी सीसीटीवी का फुटेज वीडियो शेयर किया है। आरोप है कि इन दो चोरों ने 21 हजार रुपये के प्याज चोरी किए हैं। 

यह मामला मुंबई के डोंगरी मार्केट का है। वीडियो में दिख रहा है कि चोर दुकान में जाते हैं और बोरी में भरकर कुछ लेकर बाहर निकलते हैं। चोरों ने दो दुकानों से 21,160 हजार रुपये का प्याज चुराया। ये घटना पांच दिसंबर की है। एएनआई ने वीडियो 11 दिसंबर को जारी की है। पुलिस ने हालांकि दोनों आरोपियों को सर्विलांस फुटेज का इस्तेमाल कर गिरफ्तार कर लिया है। 

प्याज 80 रुपए से लेकर बाजार में धीरे धीरे 150 रुपए किलो के भाव की ओर बढ़ रहा है। प्याज देश के ज्यादातर जगहों पर भाव औसतन 100 रुपये किलो से ऊपर चल रहे हैं। ऐसा लगता है कि सरकार कीमत को काबू में लाने के लिये जो प्रयास कर रही है, उसके नतीजे आने में अपेक्षा के मुकाबले अधिक समय लग सकता है। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार पणजी में प्याज का भाव सर्वाधिक 165 रुपये किलो रहा। वहीं देश के 114 बड़े शहरों में औसत कीमत 100 रुपये किलो से ऊपर रही। प्याज के दाम में सितंबर से तेजी आनी शुरू हुई और 25 नवंबर से औसतन 100 रुपये किलो से ऊपर बनी हुई है। आंकड़े के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में प्याज का भाव 96 रुपये किलो, मुंबई में 102 रुपये किलो, चेन्नई में 100 रुपये और कोलकाता में 140 रुपये किलो पर पहुंच गया।

टॅग्स :प्याज प्राइसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल