लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वोटिंग प्रतिशत के सवाल पर CEC ने कहा, उम्मीद पर जीवन कायम है, वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला ने बताई ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 16:43 IST

Delhi Assembly Polls: मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि मतदाताओं में मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिये उत्साह दिख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में 67 प्रतिशत रिकार्ड मतदान हुआ था। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने 67 और बीजेपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए वोटिंग जारी है। शाम 4 बजे तक करीब 43 फीसदी मतदान हो चुका है। आज सुबह (8 फरवरी) वोटिंग में तेजी नहीं देखी गई थी। इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला ने ट्वीट किया,  "पोलिंग कम है क्योंकि वोटिंग की प्रक्रिया में ज्यादा समय लग रहा है। दरअसल, एक वोटर के वोट डालने में दो से तीन मिनट का समय लग रहा है। तकनीक का अत्यधिक उपयोग और कई जांच पड़ताल के कारण कतार लंबी हो गई है।" 

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने किया मतदान

दिल्ली विधानसभा के लिए शनिवार को हो रहे मतदान में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद अरोड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि मतदाताओं में मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिये उत्साह दिख रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार अधिक मतदान होने के बारे में भरोसा जताते हुये उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद पर जीवन कायम है।’’ 

उल्लेखनीय है कि 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में 67 प्रतिशत रिकार्ड मतदान हुआ था। अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिये सुविधाजनक मतदान के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इसके लिये उन्होंने दिल्ली निर्वाचन कार्यालय और दिल्ली पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुये दिल्ली के मतदाताओं से भी मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने मतदान का स्तर बढ़ाने के लिये किए गए प्रयासों के आधार पर कहा, ‘‘ये प्रयास लोकसभा चुनाव में कारगर रहे, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी कारगर रहे, इसलिये ये प्रयास दिल्ली में भी कारगर साबित होने चाहिये।’

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसवोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल वीवीपैट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो