लाइव न्यूज़ :

नशे में धुत अफ्रीकी महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिसवालों को दी गंदी गालियां; वीडियो देख दंग रह गए लोग

By अंजली चौहान | Updated: August 2, 2024 10:39 IST

Noida Viral Video: रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र के जैतपुर इलाके की बताई जा रही है.

Open in App

Noida Viral Video:सोशल मीडिया पर अक्सर हम पुलिसवालों की आम लोगों पर बर्बरता का वीडियो देखते हैं। लोगों के बीच यह धारणा आम है कि कानून के रखवाले, आम जनता को कई बार परेशान करते हैं या मारपीट करते हैं। सोशल मीडिया के जमाने में अधिकारियों की ये हरकत कैमरे में कैद होते ही वायरल हो जाती है जिससे उनकी कड़ी निंदा होती है। मगर क्या कभी आपने कुछ ऐसा देखा है कि खुद पुलिसवालें शोषण और अभ्रदता का शिकार हो गए? तो जवाब होगा शायद नहीं, ये बहुत कम ही देखने को मिलता है कि किसी अराजक तत्व से पुलिसवालों को समस्या हो और जिसके सामने वर्दीधारी भी बेबस हो जाए।

हालिया वीडियो कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रहा है। जिसमें एक महिला ने पुलिसवालों की नाक में दम कर दिया। आरोपी महिला बिना कानून के डर के पुलिसवालों को गालियां दे रही है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो, उत्तर प्रदेश के नोएडा का है जिसमें अफ्रीकी मूल की एक महिला शराब के नशे में पुलिस के साथ बदसलूकी करती दिख रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र के जैतपुर इलाके की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में महिला एक पुलिसकर्मी पर चिल्लाती नजर आ रही है।

वीडियो में आस-पास लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। एक अन्य पुलिसकर्मी फोन पर बात करता नजर आ रहा है। हालांकि, महिला रुकती नहीं दिख रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, शराब के नशे में धुत महिला बीच सड़क पर राहगीरों से उलझ रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद भी महिला बीच सड़क पर हंगामा करती रही। वीडियो में महिला एक पुलिसकर्मी को धक्का देती दिख रही है, जबकि सादे कपड़ों में एक अन्य व्यक्ति महिला को रोकने की कोशिश करता दिख रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस ने महिला के खिलाफ क्या कार्रवाई की है। इस बारे में भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है कि महिला किस देश की नागरिक है और वह भारत में क्यों है। 

दूसरी ओर वीडियो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद से इसे अब तक कई यूजर्स देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

टॅग्स :Noida Policeसोशल मीडियानॉएडानोएडा समाचारभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो