लाइव न्यूज़ :

COVID-19: अब नहीं सुनाई देगी कोरोना कॉलर ट्यून! इसे जल्द हटाने की तैयारी में है सरकार

By रुस्तम राणा | Updated: March 28, 2022 15:13 IST

सोमवार को इसको लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया है,  हालांकि अभी तक इसकी जानकारी नहीं है कि किस दिन से COVID-19 कॉलर ट्यून को बंद किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड की स्थिति को देखते हुए सरकार जल्द ले सकती है इसपर फैसलान्यूज एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से दी है रिपोर्ट

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरुक और सतर्क करने वाली कॉलर ट्यून जल्द आपको मोबाइल पर कॉल करते समय नहीं सुनाई देगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सरकार कोविड-19 से जुड़ी कॉलर ट्यून को हटाने की तैयारी कर रही है। हालांकि कई लोगों को इस कॉलर ट्यून से इर्रिटेशन भी होती होगी। उन लोगों के लिए जरूर यह खुशखबरी होगी।   

सोमवार को इसको लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया है,  हालांकि अभी तक इसकी जानकारी नहीं है कि किस दिन से COVID-19 कॉलर ट्यून को बंद किया जाए। लेकिन यह माना जा रहा है कि सरकार इसे जल्द ही बंद कर सकती है।

दरअसल, देशभर में कोरोना के मामलों में काफी कमी देखी जा रही है। इसकी गति भी कापी धीमी पड़ गई है। हालांकि यह पूरी तरह से गया नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है, जिससे देखते हुए सरकार ने कोविड-19 कॉलर ट्यून को जल्द ही बंद किया जा सकता है। 

कोरोना की ही तरह देश में इस कॉलर ट्यून को लगभग दो सालों से मोबाइल फोन में सुना जा रहा है। किसी दूसरे व्यक्ति को कॉल लगाते समय यह कॉलर टयून कॉल करने वाले व्यक्ति को सुनाई देती है। जब कोरोना वायरस की वजह से देशभ लॉकडाउन घोषित किया गया था, तभी से यह कॉलर ट्यून लोगों को उनके फोन में सुनाई दे रही है। 

मालूम हो कि कोरोना कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन की आवाज लोगों को सुनाई दी थी, बाद में जसलीन भल्ला ने अपनी आवाज दी। जिसमें वे कोरोना से बचे रहने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन करने के बारे में लोगों को जागरुक करते हैं। कोरोना की स्थिति के अनुसार इस कॉलर ट्यून के कई वर्जन सामने आए थे। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCentreअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो