लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब बाजार में पहुंचीं सब्जी खरीदने, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: October 9, 2022 08:01 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे चेन्नई के मायलापुर में सब्जी खरीदती नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App

चेन्नई: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे बाजार में खुद सब्जी खरीदती नजर आ रही हैं। सामने आया ये वीडियो चेन्नई का है। निर्मला सीतारमण शनिवार को चेन्नई के मायलापुर इलाके में सब्जी खरीदती हुईं नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कुछ सब्जी विक्रेताओं से बातचीत भी की। वीडियो में नजर आ रहा है कि रात के समय निर्मला सीतारमण बाजार में सब्जी खरीद रही हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का सब्जी खरीदने वाला यह वीडियो उनके ऑफिस के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। ट्वीट को वित्त मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से भी री-ट्वीट किया है। वीडियो में नजर आता है कि वित्त मंत्री सब्जी की एक दुकान पर पहुंचती हैं और खुद सब्जियां चुनने के बाद उसे तौलने के लिए सब्जी विक्रेता को सौंपती हैं।

इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं। कई लोग इसके लिए वित्त मंत्री की तारीफ कर रहे हैं तो कई इसे फोटो-ऑप करार दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैडम किसी को मध्यम वर्ग से भी बात करनी चाहिए जो टैक्स देता है। होम लोन पर छूट असल ईएमआई के करीब भी नहीं है। हम ईएमआई में जाने वाले आय पर भी टैक्स भर रहे हैं।'

अतुल कुमार सेठ नाम के एक यूजर ने वीडियो पर लिखा, 'आधा किलो टमाटर भी खरीद लेते  तो आपको महंगाई का अंदाजा लग जाता।'

'द हिंदू' की रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय मंत्री के साथ मौजूद भाजपा विधायक वनथी श्रीनिवासन ने कहा कि सीतारमण पहले तो 'थंडू कीरई' खरीदने के लिए रुकी थीं, लेकिन वह चीज उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्होंने अन्य सब्जियां खरीदीं। उन्होंने बताया, 'शुरुआत में सब्जी विक्रेता महिलाएं बंदूकों के साथ चलने वाले सुरक्षाकर्मियों को देखकर डर गई थीं। लेकिन फिर जब हमने बताया कि वह कौन हैं, तो महिलाएं समझ गईं और उन्हें पास के एक होटल में एक कप कॉफी के लिए आमंत्रित भी किया। लेकिन वह वहां केवल 20 मिनट ही बिता सकीं क्योंकि उन्हें वापस जाने के लिए फ्लाइट पकड़नी थी।'

टॅग्स :निर्मला सीतारमणचेन्नईवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा