लाइव न्यूज़ :

#NirbhayaCase: सोशल मीडिया पर फांसी टलने पर फूटा लोगों का गुस्सा, कोर्ट ने बताई ये वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2020 18:59 IST

फांसी की सजा टलने के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #NirbhayaCase और #NirbhayaVerdict ट्रेंड करने लगा.

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया के दोषियों को 3 मार्च की सुबह फांसी देने की तैयारी पूरी कर ली गई थी.कोर्ट ने कहा है कि पवन कुमार गुप्ता की दया याचिका लंबित है, इसलिए फांसी की सजा पर तामील नहीं की जा सकती.

दिल्ली की पटिलाया कोर्टनिर्भया गैंगरेप और हत्या ( 2012) मामले के चार दोषियों की फांसी अगले आदेश तक के लिए टाल दी। चारों दोषियों को मंगलवार (3 मार्च) को सुबह छह बजे फांसी दी जानी थी। फांसी की सजा टलने के बाद ही सोशल मीडिया पर निर्भया केस ट्रेंड करने लगा। ट्विटर पर कई यूजर्स जल्द से जल्द फांसी देने की मांग कर रहे हैं। कुछ यूजर्स न्यायपालिका पर भी सवाल उठा रहे हैं। निर्भया की मां ने इस मामले में कहा है कि दोषी न्यायालय को गुमराह कर रहे हैं लेकिन उन्हें न्याय प्रणाली पर भरोसा है। 

जानें फांसी की सजा टलने पर कोर्ट ने क्या कहा

अदालत ने कहा, मौत की सजा का सामना कर रहे दोषी को सभी कानूनी उपायों का इस्तेमाल करने का उचित मौका नहीं मिलने को लेकर अदालतों के खिलाफ शिकायत नहीं करनी चाहिए। ऐसे में जब दोषी पवन कुमार गुप्ता की दया याचिका लंबित है, फांसी की सजा की तामील नहीं की जा सकती। दोषी पवन गुप्ता ने राष्ट्रपति के समक्ष सोमवार (2 मार्च) को एक दया याचिका दायर की है।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पवन गुप्ता की याचिका 

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने पवन गुप्ता की सुधारात्मक याचिका खारिज कर दी थी। इस आदेश के बाद पवन गुप्ता के वकील ने अदालत को सूचित किया कि उसने राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर की है इसलिए फांसी पर रोक लगाई जाए। इसके बाद दिल्ली की एक अदालत ने चार दोषियों में से दो की याचिकाएं खारिज कर दीं। याचिका में मंगलवार (3 मार्च) सुबह होने वाली फांसी पर रोक लगाने की मांग की गई थी। अदालत ने 17 फरवरी को मुकेश कुमार सिंह (32), पवन कुमार गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को फांसी देने की तारीख तीन मार्च सुबह छह बजे तय की थी। 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपनिर्भया केससोशल मीडियादिल्लीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो