लाइव न्यूज़ :

New Year 2023: लो जी आ गया डेटा, नए साल पर लाखों लोगों ने बिरयानी और पिज्जा का सबसे ज्यादा ऑर्डर किया, हैदराबादी, लखनवी और कोलकाता बिरयानी आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2023 19:23 IST

New Year 2023: ट्विटर पर किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार हैदराबादी बिरयानी के लिए 75.4 प्रतिशत ऑर्डर आए।

Open in App
ठळक मुद्देनए साल की पूर्व-संध्या पर प्रति मिनट औसतन दो बिरयानी की आपूर्ति की।लखनवी बिरयानी के 14.2 प्रतिशत और कोलकाता बिरयानी के 10.4 प्रतिशत ऑर्डर आए। 3.50 लाख ऑर्डर के साथ सबसे ज्यादा बिरयानी पहुंचाई गई।

हैदराबादः खानपान के सामान की आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने नए साल की पूर्व-संध्या पर शनिवार को देश भर में 3.50 लाख बिरयानी और 2.5 लाख से अधिक पिज्जा के ऑर्डर पहुंचाए। कंपनी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। स्विगी ने यह भी कहा कि ट्विटर पर किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार हैदराबादी बिरयानी के लिए 75.4 प्रतिशत ऑर्डर आए।

उसके बाद लखनवी बिरयानी के 14.2 प्रतिशत और कोलकाता बिरयानी के 10.4 प्रतिशत ऑर्डर आए। सूत्रों ने कहा, ''इस दिन 3.50 लाख ऑर्डर के साथ सबसे ज्यादा बिरयानी पहुंचाई गई।'' हैदराबाद के प्रमुख रेस्तरां बावर्ची ने नए साल की पूर्व-संध्या पर प्रति मिनट औसतन दो बिरयानी की आपूर्ति की।

इस भारी मांग को पूरा करने के लिए इस रेस्तरां ने 15 टन बिरयानी बनाई थी। स्विगी ने शनिवार रात साढ़े 10 बजे अपने एक ट्वीट में कहा, ''डॉमिनोज इंडिया को 61,287 पिज्जा ऑर्डर मिले हैं। आप कल्पना कर सकते हैं कि उनके साथ ऑरेगेनो के कितने पैकेट गए होंगे।'' कंपनी सूत्रों ने बताया कि कुल 2.5 लाख से अधिक पिज्जा ग्राहकों तक पहुंचाए गए।

 

टॅग्स :हैदराबादसाल 2022नया साल 2023लखनऊकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा