लाइव न्यूज़ :

Viral Video: कुकर के स्टीम से सब्जियों को सैनेटाइज करने का नया जुगाड़ हो रहा वायरल, देखें वीडियो

By प्रिया कुमारी | Updated: July 26, 2020 13:27 IST

इंटरनेट पर कुकर के स्टीम से सब्जियों को सैनेटाइज करने वाला देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा। कोरोना काल में इस तरह के जुगाड़ को लोग काफी पसंद कर रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देकुकर से स्टीम से सब्जियों को सैनेटाइज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलकुकर की सीटी से निकले भाप से किया जा रहा है सब्जियों का साफ

भारतीय हर परिस्थिति में कुछ न कुछ जुगाड़ निकाल ही लेते हैं। फिलहाल कोरोना काल में ऐसे कई नई- नई चीजों को हमने देखा है। कोरोना काल में मास्क और सैनेटाइजर जीवन का हिस्सा बन चुका है। खुद को सैनेटाइज करने के साथ-साथ बाहर की चीजों का सैनेटाइज करना बेहद जरूरी है। अक्सर लोग बाहर से सामान या सब्जी लेकर आते हैं तो उसे पानी से धो लेते हैं लेकिन एक नया जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सब्जी को सैनेटाइज करने का इससे नायाब तरीका शायद ही आपने कभी देखा हो। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कुकर की सीटी से जो भाप बनी रही है। उसमें पाइप लगाकर सब्जियों को स्टीम दे रहे हैं। जो सब्जियों को सैनेटाइज करने का काफी कमाल का तरीका है । इस वीडियो को आईएएस @supriyasahuias ने ट्विटर पर शेयर किया। जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इस बात ने या साबित कर दिया है कि भारतीयों का जुगाड़ में किसी से मुकाबला नहीं है। 

ये नई तकनीक काफी आसान और कमाल की है लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो पर 77 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। और कई हजार लाइक्स और कमेंट। सोशल मीडिया पर कई यूजर इस वीडियो को देखकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है अगर जुगाड़ु लोगों को सही से ट्रेनिंग मिले तो चाइना को भी पीछे छोड़ देंगे। ऐसे कई प्रतिक्रिया इंटरनेट पर देखने को मिल रहे हैं। ये वीडियो भी इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

टॅग्स :वायरल वीडियोकोरोना वायरसट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?