लाइव न्यूज़ :

WATCH: एवरेस्ट के 'डेथ जोन' में फंसा था मलेशियाई पर्वतारोही, नेपाली शेरपा ने शख्स को 6 घंटे तक पीठ पर लादकर ऐसे बचाई जान

By आजाद खान | Updated: June 7, 2023 18:19 IST

बता दें कि बेहोश मलेशियाई पर्वतारोही को न केवल ऑक्सीजन दिया बल्कि उसे पीठ पर लाद कर छह घंटों तक पहाड़ों पर शेरपा चलता रहा ताकि पर्वतारोही को सुरक्षित जगह पहुंचाया जाया सके।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर नेपाली शेरपा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उसे एक मलेशियाई पर्वतारोही को अपनी पीठ पर लाद कर ले जाते हुए देखा गया है। शेरपा के इस हौंसले को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन्स दिए हैं।

Viral Video:  नेपाली शेरपा गेलजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शेरपा को एक मलेशियाई पर्वतारोही को बचाते हुए देखा गया है। दरअसल, घटना के वक्त गेलजे एक निजी ग्राहक को पहाड़ पर ले जा रहा था, इस दौरान उसे पता चला कि रविचंद्रन थरुमालिंगम नामक एक मलेशियाई पर्वतारोही उसके पास से कुछ दूर में बेहोश पड़ा हुआ है। 

ऐसे में उसके लोकेश्न से करीब 500 मीटर दूर वह पर्वतारोही बेहोश पड़ा था, इस हालत में शेरपा ने केवल वहां गया बल्कि उसकी जान भी बचाई है। शेरपा द्वारा पर्वतारोही को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऐसे में शेरपा के इस बहादूरी को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे है। 

 क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि शेरपा गेलजे अपनी पीठ पर मलेशियाई पर्वतारोही को बांधकर पहाड़ों पर चढ़ रहा है। वीडियो में उसके पीछे एक और पर्वतारोही को देखा जा सकता है जो शेरपा के पीछे पीछे चल रहा है। बता दें कि मलेशियाई पर्वतारोही के बारे में जानने के बाद कि वह बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है, शेरपा उसके पास गया था और उसे सोने वाले गद्दे में लपेट दिया था। 

इसके बाद वह उसे ऑक्सीजन दिया था और फिर उसे अपने पीठ पर उठाकर करीब छह घंटों तक पहाड़ पर चढ़ता रहा ताकि उसे सुरक्षित जगह पहुंचा दे जहां उसका इलाज सही से हो पाए। शेरपा के इस बहादुरी के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर तारीफ की है। 

क्या है पूरा मामला

नेपाली शेरपा द्वारा जिस मलेशियाई पर्वतारोही की जान बचाई गई है उसने शुरुआत में इसका का धन्यवाद नहीं किया है बल्कि वह एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी अभियान कंपनी और बचाव बीमा की प्रशंसा की थी। मलेशियाई पर्वतारोही के इस बर्ताव को देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और उसे ट्रोल करने लगे। ऐसे में बैकलैश के बाद मलेशियाई पर्वतारोही ने बाद में गेलजे के लिए एक धन्यवाद नोट पोस्ट किया। इधर शेरपा ने भी अपने कारनामें की जिक्र किया और इस रेस्क्यू पर अपनी बात रखी थी।  

टॅग्स :अजब गजबनेपालवायरल वीडियोमलेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?