लाइव न्यूज़ :

नासिकः मनमाड जंक्शन पर अजब-गजब, ट्रेन का इंतजार कर रहे 45 यात्री स्टेशन पर छूटे, तय समय से 90 मिनट पहले आई गोवा एक्सप्रेस छोड़कर चलते बनी, जानें घटनाक्रम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2023 18:18 IST

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली जाने वाली वास्को डी गामा-हजरत निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को परिवर्तित मार्ग से होते हुए नौ बजकर पांच मिनट पर मनमाड स्टेशन पहुंच गई। इस ट्रेन का मनमाड पहुंचने का समय 10 बज कर 35 मिनट है लेकिन यह तय समय से 90 मिनट पहले ही मनमाड जंक्शन पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन पांच मिनट ही रुकी और 45 यात्रियों को लिए बिना मनमाड स्टेशन से रवाना हो गई।परेशान यात्री स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय गए और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।डॉ. शिवराज मानसपुरे ने बताया कि यह रेलवे कर्मचारियों से गलती से हुआ और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मुंबईः महाराष्ट्र के नासिक में मनमाड जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे 45 यात्री उस समय हतप्रभ रह गए जब उन्हें पता चला कि उनकी ट्रेन 90 मिनट पहले ही स्टेशन पर आ गई थी और पांच मिनट बाद ही, उन्हें लिए बिना रवाना भी हो गई।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली जाने वाली वास्को डी गामा-हजरत निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को परिवर्तित मार्ग से होते हुए नौ बजकर पांच मिनट पर मनमाड स्टेशन पहुंच गई। इस ट्रेन का मनमाड पहुंचने का समय 10 बज कर 35 मिनट है लेकिन यह तय समय से 90 मिनट पहले ही मनमाड जंक्शन पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि ट्रेन पांच मिनट ही रुकी और 45 यात्रियों को लिए बिना मनमाड स्टेशन से रवाना हो गई। अधिकारी ने बताया कि जब यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर स्टेशन पहुंचे तो वे यह देखकर हैरान रह गए कि ट्रेन उन्हें छोड़कर कब की जा चुकी है। परेशान यात्री स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय गए और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने बताया कि यह रेलवे कर्मचारियों से गलती से हुआ और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को गीतांजलि एक्सप्रेस में बिठाया गया।

गीतांजलि एक्सप्रेस को ठहराव न होने के बावजूद मनमाड पर रोका गया। यात्री जलगांव पहुंचे, जहां गोवा एक्सप्रेस को उनके आने तक रोक दिया था। उन्होंने बताया कि गोवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पहले मनमाड इसीलिए पहुंची, क्योंकि इसका नियमित मार्ग बेलगामी-मिराज-दौंड मार्ग बदल कर रोहा-कल्याण-नासिक रोड मार्ग कर दिया गया था।

टॅग्स :भारतीय रेलRailway Policeमहाराष्ट्रदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल