लाइव न्यूज़ :

वड़ा-पाव के चक्कर में चूहों ने 'चुराया' महिला का 10 तोला सोना, जानिए पुलिस ने आभूषण को कहां से बरामद किया?

By भाषा | Updated: June 17, 2022 10:17 IST

घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली प्लानिबेल ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम जब वह घर के लिए निकली तो उसके मालिक ने उसे कुछ वड़ा-पाव दिए थे। उसके घर में कुछ आभूषण थे जिसे वह बैंक में जमा करना चाहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला आभूषणों को बैंक में जमा करने ले जा रही थीमहिला ने भूल ने सोने के गहनों को वड़ा पाव के थैले में रख दियारास्ते में वड़ा पाव को महिला ने दो लड़कों को दे दिया जिसमें गहने भी थे

मुंबईः मुंबई में पुलिस ने चूहों के एक बिल से सोने के आभूषणों से भरा एक खोया हुआ बैग बरामद किया है। जिन चार पैरों वाले चोरों ने इसे 'चुराया' था, वे शायद चमकदार धातु की तुलना में मुंबई के पसंदीदा नाश्ते वड़ा-पाव में अधिक रुचि रखते थे। एक अधिकारी के मुताबिक उपनगर डिंडोशी की रहने वाली सुंदरी प्लानिबेल ने सोमवार को पुलिस से संपर्क किया और कहा कि उसके दस तोला सोने के आभूषण खो गए हैं।

घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली प्लानिबेल ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम जब वह घर के लिए निकली तो उसके मालिक ने उसे कुछ वड़ा-पाव दिए थे। उसके घर में कुछ आभूषण थे जिसे वह बैंक में जमा करना चाहती थी। घर पहुंचकर उसने जेवर उठाए, उसी पॉलिथीन के थैले में रखा जिसमें वह वड़ा-पाव लिए हुए थी, और बैंक के लिए निकल गई।

उसने पुलिस को बताया कि यह सोचकर कि वह बैंक में वड़ा-पाव नहीं खा पाएगी, उसने रास्ते में मिले दो लड़कों को नाश्ते का बैग दे दिया। उसे ध्यान नहीं रहा कि उसके गहने भी उसी थैली में थे। बैंक पहुंचने पर उसे अपने गलती का एहसास हुआ। परेशान होकर उसने पुलिस से संपर्क किया, जिसने दो लड़कों का पता लगाया। लेकिन लड़कों ने कहा कि उन्होंने थैली को कूड़ेदान में डाल दिया था क्योंकि वड़ा-पाव बासी लग रहा था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कूड़ेदान में हालांकि बैग कहीं नहीं मिला। पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज देखनी शुरू की जिसमें दोनों लड़के थैली को कूड़ेदान में फेंकते दिखे। कुछ समय बाद फुटेज में नजर आया कि थैली अपने आप सरक रही थी और उसके बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि यह हरकत चूहों की हैं जिन्होंने वड़ा-पाव की गंध से थैली खींची और उसे अपने बिल में ले गए।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को पुलिस ने गटर और आस-पास चूहों के बिलों में तलाश शुरू की और अंतत: वह थैली मिल गई। गहने उसके अंदर सही सलामत थे लेकिन वड़ा-पाव गायब था। उन्होंने कहा कि महिला को उसके गहने लौटा दिए गए। 

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो