लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस से पीड़ित है पति, महिला ने सीएम से कहा- इंजेक्शन नहीं मिला तो अस्पताल की छत से कूदकर जान दे दूंगी

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 18, 2021 20:43 IST

ब्लैक फंगस के इलाज में आवश्यक एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शनों की भारी किल्लत के चलते मरीजों को इसकी समस्याएं हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देम्यूकरमाइकोसिस को “ब्लैक फंगस” के नाम से भी जाना जाता है। कोरोना वायरस संक्रमण से उबर रहे और स्वस्थ हो चुके कुछ मरीजों में यह बीमारी मिल रही है। महिला ने वीडियो में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इंजेक्शन की मांग की।

कोरोना महामारी के साथ साथ ही अब ब्लैक फंगस संक्रमण का कहर मच रहा है।शहर के  एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज़ की पत्नी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो  जारी किया। महिला ने वीडियो में धमकी दी कि अगर उसके पति को  जरूरी इंजेक्शन नहीं मिले, तो वह इसी अस्पताल की छत से कूदकर जान दे देगी।

वायरल  वीडियो में महिला कहती रही है, “मैं बॉम्बे हॉस्पिटल से बोल रही हूं। मरीज (महिला का 40 वर्षीय पति) की आंख में दर्द हो रहा है। उसका पूरा जबड़ा दर्द कर रहा है। वह मेरे पति हैं और ब्लैक फंगस के इलाज के लिए भर्ती हैं। मैं इस हालत में उन्हें कहां लेकर जाऊंगी? इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन-बी अस्पताल में नहीं मिल रहे हैं और (अस्पताल के) बाहर भी नहीं मिल रहे हैं।”

महिला का कहना है कि “अब मेरे पास क्या रास्ता होना चाहिए? मैं अपने पति को तिल-तिल तड़पते नहीं देख सकती। आप बताइए कि मुझे आगे क्या करना है? अगर मुझे  इंजेक्शन नहीं मिलते हैं, तो मैं हॉस्पिटल की छत से कूदकर आत्महत्या कर लूंगी। मेरे पास और कोई रास्ता नहीं बचा है।” 

महिला ने वीडियो में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी और जिलाधिकारी मनीष सिंह को उनके पदनाम से संबोधित करते हुए कहा कि वे उसकी बात को गंभीरता से लें और ब्लैक फंगस संक्रमण के कारण अस्पतालों में भर्ती मरीजों को जरूरी इंजेक्शन उपलब्ध कराएं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल