लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- 'पीएम मोदी होठों पर लिपगार्ड लगाते हैं, मानो जैसे फैशन शो हो'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 13, 2019 20:45 IST

मध्य प्रदेश के कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में छाए रहते हैं। खासकर बीजेपी के नेताओं के लिए वो कई विवादित बयान दे चुके हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी दौरान फिर से एक बार चर्चा में हैं मध्य प्रदेश के कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया। सोशल मीडिया पर इनकी एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में वो कहते दिख रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  होठों पर लिपगार्ड लगाकर चलते हैं और कैटवॉक करते हैं। 

वायरल वीडियो में जो इंसान भाषण देते दिख रहे हैं वो लखन घनघोरिया ही हैं। वो कहते दिख रहे हैं-  ''जिस देश में 70 प्रतिशत जनता गरीब है। उस देश का प्रधानमंत्री अपने कपड़ों और सजने के पीछे वक्त बर्बाद करते हो। पीएम मोदी ऐसे निकलते हैं जैसे वो किसी फैशन शो में जा रहे हैं। जैसे मॉडलिंग कर रहे हो। होठों पर लिपगार्ड लगाते हैं।''

(इस वीडियो की पुष्टि लोकमत न्यूज हिंदी नहीं करता है। ये एक ट्विटर पेज से लिया गया है।) 

कुछ दिन पहले भी लखन घनघोरिया थे विवाद में 

जबलपुर के पुलिस अधीक्षक अमित सिंह और लखन घनघोरिया के साथ एक शादी में डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गए थे। जिसके बाद बीजेपी  मंत्री से एसपी की नजदीकी के आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से लिखित शिकायत की थी। जिसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएल कांताराव ने इस मामले में रिपोर्ट भी तलब की थी। एसपी अमित सिंह की जगह निमिष अग्रवाल को जबलपुर एसपी बनाया गया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो