लाइव न्यूज़ :

गांव के पास स्थित पहाड़ की मिट्टी में मिला सोने का भंडार, वीडियो में देखें मिट्टी से सोना निकालते ग्रामीण 

By अनुराग आनंद | Updated: March 7, 2021 11:25 IST

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कांगो के एक गांव में सोना से समृद्ध क्षेत्र की खोज के बाद सैकड़ों ग्रामीण मिट्टी की खुदाई कर किमती धातु को खोज रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांगो के दक्षिण किवु प्रांत में स्थित इस गांव का नाम लुही है।वीडियो में कुछ लोगों को अपने हाथों से ही सोना चुनते हुए देखा जा सकता है। 

नई दिल्ली: लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के एक गांव के सैकड़ों लोग हाल ही में एक आश्चर्यजनक घटना के गवाह बने हैं। दरअसल, यहां एक गांव के पास स्थित पहाड़ की मिट्टी में 60 से 90 प्रतिशत तक सोना पाए जाने की बात सामने आ रही है। इसके बाद सरकारी अधिकारियों ने इस गांव में खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, फ्रीलांस पत्रकार अहमद अलगोहबरी द्वारा सोशल मीडिया पर इस घटना से संबंधित एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कांगो के एक गांव में सोना से समृद्ध क्षेत्र की खोज के बाद सैकड़ों ग्रामीण मिट्टी की खुदाई कर किमती धातु को खोज रहे हैं।

गांव के लोग सोना निकालने के लिए फावड़े से खनन करते वायरल वीडियो में देखे जा सकते हैं-

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांगो के दक्षिण किवु प्रांत में स्थित इस गांव का नाम लुही है। इस समय लुही गांव का कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इनमें से ही एक वीडियो में स्थानीय लोगों को मिट्टी से सोना निकालने के लिए जमीन खोदने के लिए फावड़े और अन्य उपकरणों का उपयोग करते हुए देखा जाता है। कथित तौर पर वीडियो में कुछ लोगों को अपने हाथों से ही सोना चुनते हुए देखा जा सकता है। 

पत्रकार ने वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर ये लिखा है-

इस वीडियो को साझा करने वाले पत्रकार ने लिखा है कि कांगो गणराज्य के इस वीडियो में यहां के ग्रामीणों का आश्चर्य व खुशी कैद है क्योंकि यहां सोने से भरा एक पूरा पहाड़ खोजा गया था! वे सोना जमा करने के लिए मिट्टी खोदते हैं और गंदगी को साफ कर सोना बाहर निकालने के लिए मिट्टी को अपने घर ले जाते हैं।

दक्षिण किवू के खान मंत्री ने इस मामले में ये बयान दिया है-

दक्षिण किवू के खान मंत्री, वेनट बरूम मुहिगिरवा ने कहा कि गांव की मिट्टी में सोना मिलने की बात सामने आते ही बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंचकर खुदाई करने लगे, इसके छोटे से गांव पर काफी अधिक दबाव बढ़ गया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को यहां जमा होते देख अधिकारियों को गांव में खनन पर प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

कांगो में पहले भी प्राकृतिक संसाधनों का भंडार मिला है-

इसके साथ ही मंत्री ने कहा है कि गांव में अगले सूचना तक किसी भी तरह से खनन पर रोक जारी रहेगा। बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ जब कांगो में कोई घटना ऐसी घटी हो पहले भी यहां कई संसाधनों के भंडार मिलते रहे हैं।  हीरा, सोना व दूसरे महंगे खनिजों एवं प्राकृतिक संसाधनों का समृद्ध भंडार रहा है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो