लाइव न्यूज़ :

पुणे: 1 पद के लिए 2900 से ज्यादा आएं आवेदन, ऑफिस के बाहर लगी बेरोजगारों की कतार, देखें

By आकाश चौरसिया | Updated: January 20, 2024 16:43 IST

भारत में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पुणे में एक पद के लिए कॉग्निजेंट ने भर्ती जारी की थी। इसके मद्देनजर आवेदकों की लाइन लग गई। हुआ ये कि सभी कैंडिडेट ने अपनी बारी का इंतजार करते ऑफिस के बाहर नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे स्थित अमेरिकी कंपनी में 1 पद के लिए 2900 से ज्यादा आए आवेदनइसके मद्देनजर आवेदकों की लाइन लग गईसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स भर्ती प्रक्रिया पर उठा रहे सवाल

नई दिल्ली: भारत में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पुणे में एक पद के लिए कॉग्निजेंट ने भर्ती जारी की थी। इसके मद्देनजर आवेदकों की लाइन लग गई। हुआ ये कि सभी कैंडिडेट अपनी बारी का इंतजार करते ऑफिस के बाहर नजर आए। अब इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इसे सोशल मीडिया यूजर ने अपने अकाउंट इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए शेयर किया और बताया कि यह हायरिंग पुणे की हिंजेवाडी में हो रहा था। फुटेज में एक बड़ी भीड़ दिखाई दी, प्रत्येक प्रतिभागी के हाथ में उनके बायोडाटा की हार्ड कॉपी थी। वीडियो पर ओवरले टेक्स्ट ने उद्देश्य को इंगित किया,"भूमिका जूनियर डेवलपर के लिए लगभग 2900 से ज्यादा बायोडाटा कंपनी में आएं। 

सोशल मीडिया में अबतक छह मिलियन से ज्यादा यूजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख चुके हैं। अब यूजर्स के कमेंट की बाढ़ आ गई है। सभी किसी न किसी बहाने अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ ने लिखा कि आखिर योग्यता भी है या नहीं कि सिर्फ विज्ञापन देखते ही इंटरव्यू के लिए कैंडिडेट आ गए। जबकि, कुछ ने पद के सामान्य योग्य कैंडिडेट के बारे में कहा। 

कुछ ने बताया कि यह जनसंख्या विस्फोट का एक अंदेशा है, जिसके कारण बेरोजगारीभारत समेत विकासशील देशों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। वहीं, एक ने लिखा कि यह इंजीनियर ग्रेजुएट की सच्चाई बहुद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

एक ने बहुत ही सही बिंदु के साथ लिखते हुए कहा, आज भारत तकनीकी तौर पर काफी आधुनिक हो गया है। इसके अलावा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन रेज्यमू लिए जा सकते थे। साथ ही टेक बेस्ड जूम और गूगल मीय है, तो इसका उपयोग क्यों नहीं किया जा सकता।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के आधार पर, अक्टूबर 2023 में भारत की बेरोजगारी दर दो साल के उच्चतम स्तर 10.09% पर पहुंच गई। जुलाई-सितंबर की अवधि के दौरान उच्च बेरोजगारी दर को देश में कोविड से संबंधित प्रतिबंधों के लंबे समय तक बने रहने वाले प्रभाव के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। लेकिन, रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की बढ़ते विकास और दिन प्रतिदिन प्रगति होने के बावजूद इस तरह से बेरोजगारों का लाइन में लगना बहुत बड़ा प्रश्न है?

 

टॅग्स :बिजनेसबेरोजगारीभारतअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो