लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग में शामिल होना चाहता था मोनू मानेसर, जेल में बंद बिश्नोई के साथ वीडियो कॉल सोशल मीडिया पर वायरल

By अंजली चौहान | Updated: September 17, 2023 10:22 IST

नए अदिनांकित वीडियो में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को उसके साथी राजू बसौदिया (बसोदी) के साथ दिखाया गया है, जबकि मोनू मानेसर एक भोलू ढाना के साथ एक कार में दिखाई दे रहा है।

Open in App

नई दिल्ली: नूंह हत्याकांड का आरोपी मोनू मानेसर का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ वीडियो कॉल का फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 38 सेकंड लंबी यह कथित वीडियो क्लिप उन खबरों के बीच आई है कि जुनैद-नासिर हत्या मामले में गिरफ्तार मोनू मानेसर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह में शामिल होना चाहता था।

इस वीडियो में लॉरेंस बिश्नोई को उसके साथी राजू बसौदिया (बसोदी) के साथ दिखाया गया है, जबकि मोनू मानेसर एक भोलू ढाना के साथ एक कार में दिखाई दे रहा है। जैसे ही क्लिप सामने आई, वीडियो वायरल हो गया और एक्स  पर कई हैंडल द्वारा साझा किया गया है। वीडियो में दोनो के बीच बातचीत होती हुई दिखाई दे रही है।

हालांकि, वीडियो किस दिन का है इसके बारे में उसमें कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। वीडियो में मोनू मानसेर को देख कर इसकी पुष्टि की जा रही है कि वह गैंगस्टर बिश्नोई की गैंग में शामिल होना चाहता था। गौरतलब है कि बिश्नोई वर्षों से जेल में है और कथित तौर पर जेल के अंदर से ही अपना गैंगस्टर नेटवर्क चलाता है।

सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी बिश्नोई 

मालूम हो कि पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड का आरोपी जेल में बंद लॉरेंस पर लगा है। लॉरेंस के गैंग के लोगों ने मूसेवाला के हत्या को अंजाम दिया था जिसकी पुष्टि जांच एजेंसिया करती हैं।

लॉरेंस बिश्नोई, जो पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला है, 2014 से जेल में है। उसे उसी साल राजस्थान राज्य पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। बिश्नोई को वर्ष 2022 में दिल्ली की तिहाड़ जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था और जून, 2022 में पंजाब पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। 

मोनू मानेसर गिरफ्तार 

गौरक्षक दल और विहीप का नेता बताने वाले मोनू मानेसर पर नूंह हिंसा में हिस्सेदारी और जुनैद और नासिर के मर्डर का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, जुनैद और नासिर राजस्थान के भरतपुर जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के घाटमीका गांव के रहने वाले थे।

दोनों की जलकर मौत हो गई थी और उनके जले हुए शव एक जीप में पाए गए थे। यह घटना इसी साल 15 फरवरी की रात को हरियाणा के भिवानी में हुई थी।

12 सितंबर, 2023 को हरियाणा पुलिस ने इस मामले में एक गोरक्षक मोनू मानेसर को गिरफ्तार किया था और फिर उसे राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया था।

इस बीच, रिपोर्टों के मुताबिक, मोनू मानेसर को उसके खिलाफ पटौदी पुलिस स्टेशन में दर्ज एक अन्य मामले के सिलसिले में 25 सितंबर को गुड़गांव पुलिस द्वारा हरियाणा लाया जाएगा। वह फिलहाल राजस्थान की एक जेल में बंद हैं।

टॅग्स :नूँहहरियाणापंजाबवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…