लाइव न्यूज़ :

जब शातिर बंदर ने की मासूम बच्ची को किडनैप करने की कोशिश, CCTV में हुई कैद घटना

By रुस्तम राणा | Updated: April 22, 2022 17:40 IST

ये घटना चीन के चोंगक्यिांग में 19 अप्रैल को घटी है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बच्ची अपने घर के बाह मजे से खेल रही है, तभी अचानक बंदर आकर उसे खींचकर ले जाने लगता है।

Open in App

Viral Video: सीसीटीवी पर एक ऐसी घटना कैद हो गई, जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल है। दरअसल, एक शातिर बंदर ने घर के बाहर सड़क पर खेल रही बच्ची को किडनैप करने की कोशिश की। हालांकि जब बच्ची के साथ ये घटना घटी तो वह चीखने-चिल्लाने लगी और आवाज सुनकर एक शख्स आ गया जिसके बाद बच्ची को बंदर से छुड़ाया गया। 

अपने घर के बाहर खेल रही थी बच्ची

ये घटना चीन के चोंगक्यिांग में 19 अप्रैल को घटी है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बच्ची अपने घर के बाह मजे से खेल रही है, तभी अचानक बंदर आकर उसे खींचकर ले जाने लगता है। इसके बाद लियु नाम के शख्‍स ने देखा और इस बच्‍ची की जान बचाई। 

बच्ची के चेहरे पर आई खरोंच

लियु के मुताबिक, बच्‍ची चिल्‍ला रही थी, जिसके बाद उसने मौके पर पहुंचकर बच्ची को बचाया। बंदर के हमले में बच्ची के चेहरे पर खरोंचें आ गई हैं। साथ ही वह इस घटना के बाद से काफी डरी हुई है।

पुलिस को है बंदर की तलाश

एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो पुलिस को इस शातिर बंदर की तलाश है। ऐसा माना जा रहा है कि बंदर पास के पहाड़ से 40 से 50 फीट नीचे उतरकर आया था। पुलिस, वन विभाग और गांव के स्‍थानीय लोग इस जंगली बंदर की तलाश कर रहे हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?