लाइव न्यूज़ :

Watch: मथुरा डीएम के चश्मे पर बन्दर का आया दिल-लेकर भागा, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ली चुटकी

By आजाद खान | Updated: August 22, 2022 11:21 IST

आपको बता दें कि यह घटना तब घटी है जब डीएम चहल बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे की जांच के लिए वहां पहुंचे थे। इस घटना पर अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर चुटकी ली है।

Open in App
ठळक मुद्देबन्दर द्वारा डीएम के चश्मे को लेकर भाग जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस वालों को बहला-फुसला कर चश्मा वापस लेने की कोशिश करते हुए देखा गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर इस पर चुटकी ली है।

लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक बन्दर द्वारा मथुरा के डीएम का चश्मा लेकर भाग जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि रविवार को बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे की चांज के लिए डीएम वहां पहुंचे थे। इस दौरान एक बन्दर वहां आया और डीएम नवनीत सिंह चहल का चश्मा लेकर भाग गया। 

इस घटना के बाद वहां मौजूद अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। ऐसे में वे लोग बन्दर को बहला-फुसला कर चश्मा लेने की कोशिश करने लगे। 

क्या है पूरा मामला

वायरल वीडियो के अनुसार, रविवार को जब बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे की जांच के लिए डीएम चहल वहां पहुंचे तो उनके साथ एक घटना घट गई। यहां पर डीएम जब अधिकारियों से हादसे को लेकर चर्चा कर रहे थे, इस दौरान एक बन्दर आया और डीएम चहल का चश्मा लेकर भाग गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई थी। 

इसके बाद पुलिस वालों ने काफी मेहनत की ताकि बन्दर चश्मा दे दे, लेकिन वह इधर-उधर उछलता-कूदता रहा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

क्या दिखा वीडियो में 

इस वीडियो में यह देखने को मिला कि कैसे पुलिस वाले बन्दर को मना रहे है और उससे चश्मा लेने की कोशिश कर रहे है। इस दौरान डीएम चहल परेशान होकर अपने मोबाइल भी चलाते हुए वीडियो में देखे गए है। 

वहीं कुछ लोग बन्दर से चश्मा पाने के लिए उसे भगा और मार भी रहे थे, ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने ऐसा नहीं करने की सलाह देते हुए दिखाई दिए है। वीडियो के अन्त में यह देखा गया है कि आखिरकार पुलिस वालों को डीएम का चश्मा मिल गया और वह उसे लेकर वहां से चले गए। 

अखिलेश यादव ने ली चुटकी

इस वीडियो के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी चुटकी ली है। उन्होंने वीडियो को शेयर कर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है और कहा है, ''बंदर ने सोचा जब भाजपा के शासन में प्रशासन को चश्मा लगाकर भी कुछ नहीं दिखता है तो चश्मे का क्या काम।''

टॅग्स :अजब गजबभारतDistrict Magistrateमथुरावायरल वीडियोPoliceViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो