लाइव न्यूज़ :

जूते की ठोकरों से मारकर विधायक बेदी राम ने उखाड़ दी सड़क; ठेकेदार को बुलाकर लगाई जोरदार डांट, वीडियो पर शिवपाल ने दी प्रतिक्रिया

By अनिल शर्मा | Updated: March 31, 2023 10:18 IST

वीडियो में सुभासपा विधायक बेदी राम चिल्लाते हुए ठेकेदार से कहते हैं, "मजाक बना रखा है, ऐसे काम होता है।"

Open in App
ठळक मुद्देयह वीडियो जंगीपुर बहरियाबाद रोड पर युसुफपुर संपर्क मार्ग का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रही 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क पीडब्लूडी की ओर से 5 दिन पूर्व बनायी गयी थी।

जखनियाः उत्तर प्रदेश के जखनिया से सुभासपा विधायक बेदी राम का जूते की ठोकरों से मारकर सड़क उखाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में विधायक सड़क की गुणवत्ता को लेकर वहां मौजूद ठेकेदार पर गुस्सा जाहिर करते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो पर सपा नेता शिवपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है।

यह वीडियो जंगीपुर बहरियाबाद रोड पर युसुफपुर संपर्क मार्ग का बताया जा रहा है। दरअसल गाजीपुर के जंगीपुर से यूसुफपुर को जोड़ने वाली करीब साढ़े चार किलोमीटर की बन रही इस सड़क को लेकर ग्रामीणों ने उनसे शिकायत की थी। जिसके बाद विधायक बेदी राम मुआयना करने पहुंचे थे। 

वीडियो में विधायक जैसे ही जूते की हल्की ठोकर लगाते हैं, निर्माणाधीन सड़क भरभराकर उखड़ने लगती है। जूतों से रगड़ते हुए विधायक सड़क को उखाड़ने लगाते हैं और कहते हैं- ये रोड...ये रोड..ये रोड है। वह ठेकेदार को बुलाते हैं और उसे जोरदार डांट लगाते हैं। वीडियो में विधायक चिल्लाते हुए ठेकेदार से कहते हैं, "मजाक बना रखा है, ऐसे काम होता है।" यह सड़क पीडब्लूडी द्वारा पांच दिन पूर्व ही बनाई गई थी। सपा नेता शिवपाल यादव ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, "क्या लोक निर्माण की यही हकीकत है 'सरकार'!"

 

टॅग्स :वायरल वीडियोगाजीपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा