केन्द्रीय मंत्री एम जे अकबर ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के सारे आरापों को खारिज करते हुए आरोप लगाने वाली महिलाओं को इसी तरह की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। जिसके बाद उन्होंने आरोपी लगाने वाली महिला पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानी का केस दर्ज किया है। लेकिन केस दर्ज करते ही वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए, वजह है- एक महिला पत्रकार के खिलाफ एमजे अकबर ने 97 वकीलों की टीम रखी है।
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में 15 अक्टूबर को दिए 'आपराधिक मानहानि केस' के वकालतनामे में एमजे अकबर के वकील ने लिखा है कि "इस केस में एमजे अकबर की तरफ से 97 वकील रखे गए हैं।' इस वकालतनामे की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
इस केस के लिए एमजे अकबर की जो तैयारी है, ट्विटर पर लोगों उसकी आलोचना कर रहे है। सोशल मीडिया पर ये एक बहस का भी मुद्दा बन गया है कि क्या एक महिला पत्रकार के यौन शोषण के केस से निपटने के लिए इतनी बड़ी वकीलों की टीम रखी जाए...।
एमजे अकबर के इस ट्वीट के बाद महिला पत्रकार, निधि राजदान ने ट्वीट किया, " पढ़ा मैंने, एम जे अकबर के लीगल टीम का वकालतनाम, जिसमें पूरे 97 वकील हैं। हैरानी की बात ये है कि सिर्फ एक महिला के खिलाफ।''
महिला पत्रकार मृणाल पांडे ने भी ट्वीट किया है, 97 वकीलों की टीम में 56 भी जोड़ दीजिए , तब भी सवा करोड़ देश की जनता से तो बहुत ही कम होगा।
वहीं, कार्तिक नाम के एक वेरिफाइड अकाउंट से लिखा गया है, ''प्रिया रमानी और देश की जनता VS एम जे अकबर और 97 वकील साथ में देश की सरकार।"
वहीं जानी-मानी वकील इंदिरा ने लिखा है, 'कोई हैरानी की बात नहीं है, जब स्वतंत्र कुमार ने हाई कोर्ट में मानहानी का केस फाइल किया था तो 21 वकीलों की टीम थी, यहां बस संख्या बढ़ गई है। टीम तो वही है।'
आप देखें कुछ ऐसे सोशल मीडिया के रिएक्शन
पत्रकार प्रिया रमानी ने कहा- अकबर डरा धमकाकर और प्रताड़ित करके उन्हें चुप कराना चाहते हैं।
पत्रकार प्रिया रमानी ने सोमवार (15 अक्टूबर) को कहा कि वह केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर द्वारा उनके खिलाफ अदालत में दायर मानहानि की शिकायत का सामना करने के लिए तैयार हैं और उन्होंने अकबर के बयान पर निराशा जताते हुए कहा कि इसमें ‘‘पीड़ित जिस सदमे और भय से गुजरे हैं’’ उसका कोई ख्याल नहीं रखा गया।
रमानी ने कहा, ‘‘यह कहने की जरुरत नहीं है कि मैं अपने खिलाफ लगे मानहानि के आरोपों के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हूं क्योंकि सच ही मेरा बचाव है।’’
प्रिया रमानी का क्या है आरोप
प्रिया रमानी का कहना है, जह वह एमजे अकबर के साथ काम करती थी तो अकबर उन्हें बेवजह होटल के कमरे में मिलने के लिए बुलाया करते थे। वहां जाने के बाद वह गाने बजाकर शराब पीने के लिए ऑफर करते थे। ऐसा कई बार हो चुका है।
ये हैं वो ग्यारह महिला पत्रकार, जिन्होंने अकबर के उपर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं
पत्रकार प्रिया रमानी के अलावा यूके बेस्ड पत्रकार रुथ डेविड, यूएस बेस्ड पत्रकार डीपी कांप , सबा नकवी, संपादक गज़ाला वहाब, सुतापा पॉल, शुमा राहा, फ्रीलांस जर्नलिस्ट कनिका गहलोत, प्रेरणा सिंह बिंद्रा, कादंबरी वेड, सुपर्णा शर्मा ने अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।