लाइव न्यूज़ :

पेड़ों ने बचाई 70 लोगों की जान, शिरडी जा रही बस 200 फीट नीचे खाई में गिरने वाली थी अचानक...

By रजनीश | Updated: April 29, 2019 19:38 IST

सहारा दरवाजा इलाके से शिरडी के लिए जा रही प्राइवेट बस में राठौड़ परिवार के लोग सवार थे। यात्रियों के अनुसार बस पहाड़ी इलाकों के टेढ़े-मेढ़े रास्तों से गुजर रही थी, इसी बीच..

Open in App

गुजरात के सूरत जिले में शुक्रवार को एक भयंकर घटना होने से बच गई। इस घटना में 70 लोगों की जान खतरे में थी। रोड के किनारे खड़ी एक बस में 70 लोग सवार थे और अचानक बस खाई की तरफ खिसकने लगी। बस खिसकर नीचे खाई में पहुंचती इससे पहले ही कई पेड़ों ने बस को रोक लिया।

सहारा दरवाजा इलाके से शिरडी के लिए जा रही प्राइवेट बस में राठौड़ परिवार के लोग सवार थे। यात्रियों के अनुसार बस पहाड़ी इलाकों के टेढ़े-मेढ़े रास्तों से गुजर रही थी। इसी बीच खतरनाक मोड़ पर ड्राइवर ने गलत तरीके से बस मोड़ दिया और अपनी गलती सुधारने के लिए उसने बैक गियर लगा दिया।  बैक गियर लगाते ही बस पीछे की ओर चलने लगी औऱ ऐसे किनारे पर जा पहुंची जहां से सड़क खत्म थी। सड़क खत्म होने के बाद बस अचानक घाटी में फिसलने लगी। सब लोग डर गए थे लेकिन पेड़ों ने बस को घाटी में गिरने से बचा लिया। 

बस के रुकते ही सभी यात्री जल्दी-जल्दी बस से बाहर आए। अगर पेड़ ना होते तो बस लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिरती। दांग जिले के इन इलाकों में पहले भी इस तरह के कई हादसों में लोग जान गंवा चुके हैं। 

पिछले साल दिसंबर में ही दांग जिले के सुबीर इलाके में एक बस खाई में गिर गई थी। इस बस में 90 स्कूली बच्चे, पैरंट्स और टीचर सवार थे। हादसे में सात बच्चों समेत कुल 10 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में कहा कि ड्राइवर मौके से फरार हो गया है और इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर यह हादसा हुआ कैसे।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो