लाइव न्यूज़ :

मजदूर रातों-रात बन गया लखपति, 40 रुपये की लॉटरी से जीते 80 लाख रुपये

By अनुराग आनंद | Updated: March 6, 2021 21:03 IST

केरल सरकार के लॉटरी से 80 लाख रुपया जीतने वाला प्रतिभा मंडल चार साल से केरल में एक निर्माण श्रमिक के रूप में काम कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे80 लाख रुपये जीतने के बाद पुलिस थाने में मजदूर ने सुरक्षा की मांग की।प्रतिभा मंडल के अलावा दूसरे विजेता को 10 लाख और तीसरे विजेता को 8000 रुपये का कॉन्सोलेशन प्राइज भी दिया गया।

तिरुवनंतपुरम:पश्चिम बंगाल के रहने वाले मजदूर प्रतिभा मंडल की किस्मत रातों-रात चमक गई है। केरल में रहकर मजदूरी करने वाले मजदूर ने केरल सरकार की तरफ से निकाली जाने वाली सप्ताहिक लॉटरी में महज 40 रुपये लॉटरी की टिकट खरीदकर 80 लाख रुपये जीता है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, प्रतिभा एक प्रवासी मजदू है, जो पश्चिम बंगाल से चलकर केरल मजदूरी करने के लिए आया है। यहां वह 40 रुपये में खरीदी गई लॉटरी का विजेती बन गया।

प्रतिभा मंडल पैसा जीतने के बाद खुश भी था और डरा भी था-

80 लाख रुपये जीतने के बाद मीडिया से बात करते हुए मजदूर ने बताया कि इतने सारे पैसे को जीतने के बाद वह खुश भी था और उसे डर भी था। प्रतिभा ने बताया कि उसे डर इस बात का है कि वह इतने सारे पैसे लेकर कहां और कैसे जाए। 

प्रतिभा मंडल के पास कोई ऐसा बैंक अकाउंट नहीं था जिसमें वह 80 लाख रुपये रख सके-

प्रतिभा मंडल के पास अब तक कोई ऐसा बैंक अकाउंट भी नहीं था जिसमें वह 80 लाख रुपये रख सके। मजदूर ने बताया कि 80 लाख रुपये जीतने के ऐलान के बाद वह खुश होने के साथ ही पैसा रखने को लेकर थोड़ा आशंकित भी हुआ। लेकिन, बिना देर किए वह ऑटो-रिक्शा लेकर तिरुवनंतपुरम के पूजापुरा पुलिस स्टेशन पहुंच गया।

कारुण्य प्लस लॉटरी में प्रतिभा मंडल के अलावा अन्य दो लोगों को भी पुरस्कार दिया गया-

पुलिस थाने में मजदूर ने सुरक्षा की मांग की। बाद में पुलिस की मदद से ही मजदूर ने केनरा बैंक में अकाउंट खुलवाया और यहीं बैंक के लॉकर में अपना पैसा रखवाया। बता दें कि प्रतिभा मंडल को कारुण्य प्लस लॉटरी में पहले पुरस्कार के तौर पर 80 लाख रुपये दिए गए। इसके अलावा दूसरे विजेता को 10 लाख और तीसरे विजेता को 8000 रुपये का कॉन्सोलेशन प्राइज भी दिया गया। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल