लाइव न्यूज़ :

"मेरे पापा का कलेक्टर के साथ उठना-बैठना है...", प्रोफेसर की डांट से बौखलाया छात्र, भरी क्लास में दे दी धमकी

By अंजली चौहान | Updated: September 27, 2024 16:46 IST

VIRAL VIDEO: उसने कहा कि उसके पिता कलेक्टर के साथ बैठते थे। इतना कहकर मोहम्मद कैफ थूकते हुए क्लास से चला गया

Open in App

VIRAL VIDEO: शिक्षण संस्थानों में बच्चे शिक्षा और अच्छा अचारण सीखने के लिए जाते हैं। बचपन से बच्चों को शिक्षकों का सम्मान करना सिखाया जाता है लेकिन कुछ छात्र अहंकार और पारिवारिक दबदबे के कारण इस संस्कार को नहीं सीखते। ऐसे लोग अक्सर असामाजिक बन जाते है जो समाज के लिए भी हानिकारक होते हैं। इसका सटीक उदाहरण पेश करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो इंटरनेट की दुनिया में जंगल में आग की तरह फैल गया है जिसने एक गंभीर चर्चा को जन्म दे दिया है।

दरअसल, वायरल वीडियो में चौंकाने वाली घटना कैद हुई, जहां कॉलेज में पढ़ने आए एक छात्र ने सरेआम महिला शिक्षिका को धमकी दी। छात्र की पहचान मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है जो समय पर कक्षा में उपस्थित नहीं हुआ था। जिसके बाद शिक्षिका ने उससे समय पर आने के लिए चेतावनी दी लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब कैफ ने टीचर को ही धमकी दे दी। इस दौरा छात्र क्लास में मौजूद थे। अन्य छात्रों ने इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया जो अब वायरल हो रहा है।

छात्र ने शिष्टाचार के साथ अनुरोध का जवाब देने के बजाय, स्थानीय कलेक्टर के साथ अपने पिता की दोस्ती और अपने परिवार की संपत्ति का दिखावा करते हुए प्रोफेसर को धमकाया। टकराव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे छात्र के व्यवहार पर आक्रोश फैल गया है। छात्र को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "आपको नहीं पता कि मैं किस परिवार से ताल्लुक रखता हूं... मेरे पापा कलेक्टर के साथ बैठते हैं... मेरे पास कोई कमी नहीं है पैसे की या किसी भी चीज की, 20-25,000 की क्या नौकरी करूंगा मैं, मेरी यह औकात है... आप मेरी हैसियत देखकर बात करो।"

इंस्टाग्राम पर वीडियो udaipurupdates and udaipurupdateinfo के नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन के अनुसार, घटना सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में बीते गुरुवार को हुई। जहां विवि के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एफएमएस) कॉलेज में छात्र मोहम्मद कैफ 40 मिनट देर से क्लास में पहुंचा। महिला प्रोफेसर सोनू नागौरी ने उसे टोका और देरी से आने का कारण पूछा। इस पर वह आक्रोशित हो गया। 

कैफ का व्यवहार और भी ज्यादा शत्रुतापूर्ण हो गया। गुस्से में आकर उसने न केवल प्रोफेसर पर मौखिक रूप से हमला किया, बल्कि कक्षा से बाहर निकलने से पहले थूका भी, जिससे छात्र और शिक्षक हैरान रह गए। कथित तौर पर, आरोपी छात्र को बाद में कॉलेज से निलंबित कर दिया गया।

हालांकि, घटना के सामने आने के बाद किसी तरह की कार्रवाई की सूचना सामने नहीं आई है। छात्र को सिर्फ निलंबित किया गया है। जबकि वीडियो को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स ने छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एक के बाद एक कई यूजर्स ने छात्र की हरकत को लेकर प्रशासन और पुलिस कार्रवाई की मांग की है।

 

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाUniversityएजुकेशनराजस्थानUdaipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…