लाइव न्यूज़ :

मौलाना साजिद रशीदी ने राम मन्दिर पर दिया विवादित बयान, कहा- 50-100 साल बाद मुस्लिम शासन आ जाए तो...

By अनिल शर्मा | Updated: December 30, 2022 13:06 IST

मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, आज हमने एक ऐसी हिस्ट्री को क्रिएट कर दिया, आज मुसलमान खामोश है। लेकिन मेरी आने वाली नस्ल के सामने जब हिस्ट्री आएगी कि हमारी मस्जिद को तोड़कर मंदिर बना दिया गया था ...तो क्या उस हिस्ट्री के बुनियाद पर उस मंदिर को तोड़कर मस्जिद नहीं बनाई जाएगी? बिल्कुल बनाई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमौलाना साजिद रशीदी ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।मौलाना साजिद रशीदी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।मौलाना ने कहा कि मौजूदा इतिहास की बुनियाद पर हमारी नस्लें मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाएंगी।

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहनेवाले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। मौलाना साजिद ने कहा कि इस देश की एक हिस्ट्री ( इतिहास) लिखी जाएगी। और उस हिस्ट्री की बुनियाद पर हमारी आनेवाली नस्लें राम मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाएंगी।

एक टीवी चैनल से बात करते हुए मौलाना साजिद ने कहा आज मुसलमान खामोश है। लेकिन आने वाले समय में एक हिस्ट्री ये लिखी जाएगी कि 1992 में बाबरी मस्जिद को तोड़ा गया। और उसके बाद में उस वक्त के प्रधानमंत्री ने जाकर राम मंदिर का शिलान्यास किया। जो संविधान के बिल्कुल विरूद्ध है।

मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, आज हमने एक ऐसी हिस्ट्री को क्रिएट कर दिया, आज मुसलमान खामोश है। लेकिन मेरी आने वाली नस्ल। मेरा बेटा, मेरा पोता, उसका पोता... 50-100 साल के बाद उनके सामने जब हिस्ट्री आएगी कि हमारी मस्जिद को तोड़कर मंदिर बना दिया गया था तो उस वक्त में हो सकता है कि मुस्लिम शासक हो, मुस्लिम जज हो या फिर मुस्लिम शासन आ जाए,कुछ नहीं कहा जा सकता कि क्या फेरबदल आ जाए। तो क्या उस हिस्ट्री के बुनियाद पर उस मंदिर को तोड़कर मस्जिद नहीं बनाई जाएगी? रशीदी ने कहा, बिल्कुल बनाई जाएगी। एक ऐसी परंपरा, एक ऐसी बुनियाद डाल दी है इन लोगों ने।

साजिद रशीदी अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश में निजी मदरसों के सर्वे कराए जाने के राज्य सरकार के फैसले पर उन्होंने विवादित बयान दिया था। रशीदी ने कहा था कि सरकार निजी मदरसों का सर्वे कराने की बात कह रही है। मदरसों से अपील करते हैं कि नोटिस लेकर आने वाले सर्वे टीम का वे स्वागत 'चप्पल-जूते' से करें। वे सर्वे टीम को 2009 का कानून भी दिखाएं। मौलाना के इस बयान पर यूपी सरकार के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करायी थी।

टॅग्स :राम मंदिरBabri Masjid
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारतVIDEO: राम नवमी पर PM मोदी ने किया रामलला का पूजन, दिया बड़ा संदेश

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO