लाइव न्यूज़ :

कीमा परांठा, आलू परांठा, मिर्च परांठा के बाद अब आ गया ‘मास्क’ परांठा, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

By भाषा | Updated: July 10, 2020 12:42 IST

अबतक आपने कई तरह के पराठे खाएं होंगे, आलू परांठा, कोठु परांठा, कीमा परांठा, वीचु परांठा, मिर्च परांठा आदि नाम भी सुने होंगे लेकिन कोरोना महामारी के बीच अब मास्क परांठा भी आ गया है। मदुरै के एक होटल ने मास्क पराठा तैयार किया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमदुरै के एक होटेल में मास्क के पराठे की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कोठु परांठा, कीमा परांठा, वीचु परांठा, मिर्च परांठा की सूची में अब ‘मास्क’ परांठा भी शामिल हो गया।

मदुरै: कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मदुरै के एक रेस्तरां में परांठे को लेकर अनोखा प्रयोग किया गया है। मास्क वाला यह परांठा ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर खूब शेयर की जा रही है। कोठु परांठा, कीमा परांठा, वीचु परांठा, मिर्च परांठा की सूची में अब ‘मास्क’ परांठा भी शामिल हो गया। इस परांठे को बिल्कुल मास्क के आकार का बनाया गया है।

इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर होने के बाद लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया है। शहर में परांठा बनाने वाले के एल कुमार का कहना है कि वह लोगों में मास्क को लेकर जागरूकता फैलाना चाहते हैं और इसी उद्देश्य से उन्होंने यह कोशिश की है। कुमार ने कहा कि उनकी कोशिश है कि लोग उनके भोजनालय में यह परांठा देखकर घरों में मास्क के बारे में बात करें। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने मास्क के आकार में परांठा बनाया और जो लोग मेरे रेस्तरां में आते हैं, उन्हें इसके जरिये मास्क पहनने का संदेश दिया जाता है।''

सरकारी आदेश के तहत यहां रेस्तरां में लोग खाना नहीं खा सकते हैं, बल्कि पैक करके घर ले जाते हैं। कुमार किसी का भी भोजन पैक करने से पहले उसे यह परांठा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य लोगों को मास्क पहनने की अहमियत को बताना है क्योंकि हाल के दिनों में यहां संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। मदुरै में पिछले कुछ दिनों में मामले बढ़कर 5299 हो गए हैं और अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने मदुरै और उसके आसपास 12 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमदुरैतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो