लाइव न्यूज़ :

Porbandar Lok Sabha Seat: 'क्रिकेट की पिच पर मोदी के स्वास्थ्य मंत्री', गेंदबाजी-बल्लेबाजी में दिखाए तेवर

By धीरज मिश्रा | Updated: March 29, 2024 14:41 IST

Porbandar Lok Sabha Seat: मोदी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया क्रिकेट की पिच पर उतर गए हैं। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए गजब की बल्लेबाजी की

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा क्षेत्र में क्रिकेट खेलते नजर आए मोदी के स्वास्थ्य मंत्री भाजपा ने मंडाविया को लोकसभा चुनाव के लिए पोरबंदर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया हैमंडाविया ने खिलाड़ियों के साथ वन टू वन भी किया

Porbandar Lok Sabha Seat: मोदी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया क्रिकेट की पिच पर उतर गए हैं। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए गजब की बल्लेबाजी की। शुक्रवार को उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्वास्थ्य मंत्री ने गुजरात के पोरबंदर में स्थानीय लोगों के साथ क्रिकेट खेला। वीडियो में देख सकते हैं कि वह काले कपड़ों में सफेद जूते पहने गेंदबाजी कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी कर रहे हैं। इसके बाद लेफ्ट आर्म से बल्लेबाजी भी कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री को खेलते देख प्रतीत होता है कि वह लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। उनकी गेंदबाजी पर एक बार उनके पास एक बल्लेबाज को आउट करने का मौका भी था। खेलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने खेल के मैदान में खिलाड़ियों के साथ वन टू वन भी किया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री के साथ क्रिकेट खेल कर खिलाड़ी भी बेहद खुश दिखाई दिए। यहां बताते चले कि भाजपा ने मंडाविया को लोकसभा चुनाव के लिए पोरबंदर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। गौर करने वाली बात यह है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और उम्मीदवार अपने अपने क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाता को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं।

बीजेपी ने दिया 400 पार का नारा

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कमर कस ली है। बीजेपी ने इस बार लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है। खुद कई मंचों से पीएम मोदी ने कहा है कि इस बार चुनाव में बीजेपी 375 सीट और एनडीए 400 पार का आंकड़ा छू लेगी। बीजेपी ने दिल्ली, बिहार, पश्चिन बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उम्मीदवार उतार दिए हैं।

वहीं, बाकी कुछ सीटों पर बीजेपी जल्द ही उम्मीदवार उतारेगी। मालूम हो कि भारतीय चुनाव आयोग ने कुछ दिन पहले ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया था। लोकसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित किया जाएगा।

टॅग्स :मनसुख मंडावियागुजरातलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावपोरबंदर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो