लाइव न्यूज़ :

Watch: अमेजन शॉपिंग ऐप से मंगवाया महंगा फोन, डिलीवरी हुई तो शख्स के उड़े होश

By अंजली चौहान | Updated: June 15, 2024 09:16 IST

Man Order Phone Online: ऑनलाइन शॉपिंग करना शख्स को पड़ा भारी, जानें इनसाइड स्टोरी...

Open in App

Man Order Phone Online: वर्तमान समय में लोग ऑनलाइन शॉपिंग ऐप का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं। हर छोटी-बड़ी चीज के लिए लोग मिनटों में ऑनलाइन बुकिंग करके घर बैठे मंगवा लेते हैं। कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामना तक सभी ऑनलाइन आसानी से मिल जाता है। मगर हमेशा ऑनलाइ शॉपिंग करना आपके लिए बेहतर अनुभव दे ये जरूरी नहीं है।  

जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने, ऐसा एक वाकया एक शख्स के साथ हुआ जिसे वह जीवन भर नहीं भूल पाएगा। दरअसल, शख्स ने ऑनलाइन  शॉपिंग ऐप से अपने लिए महंगा फोन मंगवाया लेकिन जब डिलीवरी हुई तो उसके होश ही उड़ गए। फोन के बॉक्स में शख्स को जो मिला उसे उसकी उम्मीद भी न थी।  गौरतलब है कि एक ग्राहक ने अमेजन से Vivo Y20A मोबाइल फोन ऑर्डर किया था जो कि डिलीवर भी हुआ। लेकिन जैसे ही उसने बॉक्स खोला उसमें फोन की जगह खाली डिब्बा निकला जिसमें साबुन रखा हुआ था। 

पैकेज को खोलने पर ग्राहक को गलत आइटम मिलने पर आश्चर्य हुआ। कथित तौर पर, अमेजन के ग्राहक सेवा से सहायता लेने के प्रयास असफल रहे, जिससे स्थिति और जटिल हो गई। ग्राहक के चाचा ने इस मुद्दे को उठाने के लिए X (पूर्व में Twitter) का सहारा लिया, और नेटिजेंस से सहायता के लिए अमेजन पर "दबाव" डालने के लिए सहायता मांगी। 

शख्स ने पोस्ट में आरोप लगाया कि अमेजन कंपनी इस मामले में कोई मदद नहीं कर रही है। वहीं, हजारों रुपये का ये महंगा फोन न आने से ग्राहक काफी परेशान है। 

इस बीच, सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

हालांकि, यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है। इससे पहले इसी साल भरूच के जंबूसर में एक युवक ने ऑनलाइन फोन मंगवाया। उसने अमेजन से आईफोन मंगवाया था। इसके लिए व्यापारी आसिफ पटेल बेसब्री से इंतजार कर रहा था, आखिर उसके घर पार्सल पहुंचा। जब आसिफ ने पार्सल खोला तो उसमें उसे साबुन मिला। 

जबकि आसिफ ने 20 मई को 128 जीबी वाले आईफोन 12 को ऑर्डर किया था। इसके लिए उसने 48 हजार 999 रुपये का पेमेंट भी किया था। लेकिन डिलीवरी के वक्त फोन की जगह साबुन मिला। 

टॅग्स :अमेजनवायरल वीडियोसोशल मीडियाशॉपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो