लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट में इस शख्स ने शुरू किया Rice ATM, सिक्योरिटी गार्ड को देख हुआ था प्रेरित, जानें पूरी कहानी

By स्वाति सिंह | Updated: October 1, 2020 08:34 IST

रामू ने एक बार देखा कि एक सिक्योरिटी गार्ड ने भूखे प्रवासी मज़दूरों के लिए 2,000 रुपये का चिकन खरीदा था। "मैंने सोचा कि जब 6,000 रुपये का कम वेतन पाने वाला चौकीदार संकट में लोगों की मदद कर सकता है, तो प्रति माह 1.5 लाख रुपये कमाने वाले एचआर मेनेजर को क्या घर पर बैठना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देरामू दोसपति, जिन्होंने लॉकडाउन से लेकर अब तक लोगों का पेट भरने का ज़िम्मा उठाया है।हैदराबाद के रामू  'Rice ATM' चला रहे हैं।

नई दिल्ली: कोरोना महामारी से बचने के लिए लगे लॉकडाउन में कई लोगों के रोजगार छीन जाने से और बेसहारा होने कि खबरे सामने आई है। इसी दौरान एक शख्स सामने आए रामू दोसपति (Ramu Dosapati), जिन्होंने लॉकडाउन से लेकर अब तक लोगों का पेट भरने का ज़िम्मा उठाया है।

हैदराबाद के रामू  'Rice ATM' चला रहे हैं। यहां कभी भी कोई भी ज़रूरतमंद खाने या ग्रोसरी के लिए आ सकता है। यह 'Rice ATM' उनके घर के पास मौजूद है। बताया जा रहा है कि पिछले 170 दिनों से रामू हर दिन लोगों को राशन किट और खाना बांट रहे हैं।   रामू एक एमबीए ग्रेजुएट सॉफ्टवेयर फर्म में एचआर के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने अब तक 1500 परिवारों की मदद की है। इस काम में उन्होंने अपनी जेब से पांच लाख रुपये खर्च किये हैं। अच्छी बात ये है कि इस काम में अब उन्हें बाकी लोगों का भी साथ मिला है।

 समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, उन्होंने कहा, “हर क्षेत्र में बहुत कुछ करना है क्योंकि लोग हमारे एटीएम पर आने के लिए 15-20 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। हैदराबाद में एक करोड़ से अधिक आबादी है और मैं चाहता हूं कोई भी भूखा न सोये।”

रिपोर्ट के मुताबिक, रामू ने एक बार देखा कि एक सिक्योरिटी गार्ड ने भूखे प्रवासी मज़दूरों के लिए 2,000 रुपये का चिकन खरीदा था। "मैंने सोचा कि जब 6,000 रुपये का कम वेतन पाने वाला चौकीदार संकट में लोगों की मदद कर सकता है, तो प्रति माह 1.5 लाख रुपये कमाने वाले एचआर मेनेजर को क्या घर पर बैठना चाहिए और केवल अपने परिवार के बारे में परेशान होना चाहिए?”

इसके बाद अपने PF से 3.20 लाख रुपये निकाल कर उन्होंने इस काम की शुरूआत की। इसे 'राइस एटीएम' नाम दिया गया है, लेकिन इसमें चावल, खाद्य तेल, दाल, मिर्च पाउडर, हल्दी, चीनी और चाय जैसी आवश्यक वस्तुओं को शामिल किया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो