लाइव न्यूज़ :

'आईए...भाईयों आईए... बहनों...10 रुपए में आपके नाम की डुबकी लगवाइये..' इंटरनेट पर डूबकी लगवाकर पुण्य कमाने का वीडियो हो रहा है वायरल

By आजाद खान | Updated: December 25, 2022 11:45 IST

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे यह युवक लोगों को लुभाने वाले ऑफर देकर उनकी सेवा के बदले पैसे की मांग कर रहा है। युवक के अनुसार, इस कड़ाके की सर्दी में युवक लोगों के लिए डूबकी लगाएगा और इसके बदले में वह लोगों से 10 रुपए लेगा। युवक के इस ऑफर को देख सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे भी ले रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक द्वारा डूबकी के बदले पैसे चार्ज करने का ऑफर दिया जा रहा है। युवक को यह कहते हुए सुना गया है कि वह डूबकी लगाएगा और इसका पुण्य पैसे देने वाले लोग को मिलेगा।

Viral Video:सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक को 10 रुपए के बदले में सर्दी में डूबकी लगाने का ऑफर देते हुए देखा गया है। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो  में युवक को यह कहते हुए देखा गया है वह लोगों के लिए पैसे के बदले डूबकी लगाएगा और उसका पुण्य उन्हें मिलेगा। 

वीडियो में उसे यह भी समझाते हुए देखा गया है कि कैसे वह उनके लिए डूबकी लगाएगा और उसके द्वारा डूबकी लगाने का पुण्य उन्हें मिलेगा। ऐसे में जब से यह वीडियो अपलोड हुआ है, सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे ले रहे है और इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक युवक संभावित किसी नदी पर बैठा हुआ है और जोर-जोर से चिल्लाकर पैसे लेकर डूबकी लगाने का ऑफर दे रहा है। युवक को यह कहते हुए देखा गया है कि कड़ाके के इस सर्दी में वह लोगों के लिए डूबकी लगाएगा और इसका पुण्य उन्हें मिलेगा। 

वीडियो में युवक को यह कहते हुए सुना गया है कि, 'भाईयों-बहनों आईए... आपके नाम की डुबकी नाम की डुबकी हम लगाएंगे इस सर्दी भरे मौसम में... अगर आप डुबकी नहीं लगाना चाहते हैं और अगर आप नहीं नहाना चाहते हैं... तो अपना नाम बताइए... 10 रुपये की रसीद कटाइए... आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे इस मौसम में। आपके नाम के पुण्य आपको मिलेंगे लेकिन आप जो 10 रुपये देंगे वो हमको मिलेंगे। आईए... भाईयों आईए... बहनों... दस रुपए में आपके नाम की डुबकी लगवाइये...'

सोशल मीडिया यूजर्स खूब ले रहे है मजे

ऐसे में 26 सेकेंड के इस वीडियो को जब से शेयर किया गया है तब इसे 1600 व्यूज मिल चुके है। इस वीडियो को आशुतोष शुक्ल नामक एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, 'नया रोजगार।' वहीं इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे है। 

वीडियो पर कमेंट्स करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'इससे बड़ा पुण्यकर्म बिजनेस नहीं कोई दूसरा।' वहीं वीडियो पर एक और यूजर ने कमेंट्स किया है और लिखा क्या करेगा सर, बेरोजगार जो ठहरा। एक और यूजर ने लिखा, दस रुपए के कुरकुरे के बाद दस रुपए की डुबकी। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो