लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: बेटे ने किया ऐसा काम, 47 सेकंड तक मां के बहते रहे आंसू, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: July 15, 2024 17:53 IST

Maharashtra: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक सब्जी बेचने वाली महिला अपने बेटे को गले लगाकर भावुक हो जाती हैं और उनके आंखों से आंसू निकलने लगते हैं।

Open in App

Maharashtra: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक सब्जी बेचने वाली महिला अपने बेटे को गले लगाकर भावुक हो जाती हैं और उनके आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। दरअसल, वायरल वीडियो महाराष्ट्र की है। यहां पर एक सब्जी बेचने वाली महिला के बेटे ने सीए की परीक्षा पास की। जब वह इस संबंध में जानकारी देने के लिए अपनी मां के पास पहुंचा तो वह भावुक हो गई। उसने बेटे को गले से लगा लिया। इसी दौरान किसी ने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी पसंद की जा रही है।

यह वीडियो इस बात का प्रमाण है कि गरीबी, कठिनाई सिर्फ आपको कुछ देर के लिए आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। लेकिन, अगर इरादा मजबूत हो तो सफलता मिलनी तय है। बहरहाल, युवक की इस सफलता पर नेताओं ने भी बधाई दी है। 

मंत्री ने शेयर किया वीडियो

महाराष्ट्र के लोक निर्माण विभाग के मंत्री रवींद्र चव्हाण द्वारा शेयर किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें महिला अपने बेटे योगेश को गले लगाते हुए खुशी के आंसू बहा रही है। योगेश अपनी पढ़ाई से कोई समझौता न करें, इसलिए उसकी मां ने कड़ी मेहनत की है।

यह सब सार्थक रहा क्योंकि योगेश ने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से अपनी योग्यता साबित करते हुए शानदार अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। अपने परिणाम के बारे में जानने के बाद योगेश सीधे अपनी मां के पास पहुंचा। उसे अपनी उपलब्धि के बारे में बताया। मां यह सुनकर खुशी से झूम उठी, वह योगेश को गले लगाकर रो पड़ी।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्हें बधाई देते हुए रवींद्र चव्हाण ने कहा, "तुम पर गर्व है, योगेश। दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के साथ, योगेश ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए यह शानदार सफलता हासिल की है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी योगेश का वीडियो शेयर किया और उनकी इस बड़ी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। योगेश अपनी मां के साथ डोंबिवली के पास खोनी गांव में रहते हैं।

नीरा थोम्बरे पिछले 25 सालों से डोंबिवली के गांधीनगर इलाके में सब्जियां बेचकर अपना गुजारा कर रही हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की योगेश की उपलब्धि सिर्फ़ एक व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि उनकी मां के अटूट समर्थन और समर्पण का भी नतीजा है। इस उपलब्धि को हासिल करने पर अपनी मां को साड़ी भेंट करके योगेश ने वर्षों के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की पराकाष्ठा को दर्शाया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसमुंबईसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल