लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: लातूर शहर के जमीन के नीचे रहस्यमयी आवाज को लेकर लोगों में दहशत, पिछले साल से अब तक 7 बार सुनी गई ऐसी आवाजें

By भाषा | Updated: February 16, 2023 12:22 IST

गौर करने वाली बात यह है कि वर्ष 1993 में इसी जिले के किल्लारी गांव और इसके आस पास के इलाकों में भीषण भूकंप आया था जिसमें करीब 10,000 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के लातूर शहर में जमीन के नीचे रहस्यमयी आवाजें सुनाई दी है। इससे लोगों में काफी दहशत है और भूकंप की अफवाह फैलने लगी है।बता दें कि पिछले साल से अब तक सात बार ऐसी आवाजें सुनाई दी है।

मुंबई:महाराष्ट्र के लातूर शहर में जमीन के अंदर से रहस्यमयी आवाज सुनी गई लेकिन कोई भूकंपीय गतिविधि की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। ये आवाजें विवेकानंद चौक के पास बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे और पौने 11 बजे के बीच सुनी गईं जिससे निवासी दहशत में आ गए और भूकंप की अफवाह फैलने लगी है। 

मामले में क्या कहा अधिकारी ने

इस पर बोलते हुए एक अधिकारी ने कहा है कि कुछ लोगों ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क किया जिसके बाद जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने लातूर शहर के साथ जिले में औराद शहाजनी और अशिव में भूकंप मापी केंद्रों से सूचना ली लेकिन ‘‘किसी तरह की भूकंपीय गतिविधि की कोई सूचना नहीं’’ मिली है। 

आपको बता दें कि वर्ष 1993 में जिले में किल्लारी गांव और आस पास के इलाकों में भीषण भूकंप आया था जिसमें करीब 10,000 लोगों की मौत हो गई थी। 

पिछले साल से लेकर इस साल तक सात बार ऐसी आवाजें सुनी गई है

मामले में आपदा प्रबंधन अधिकारी साकिब उस्मानी ने बुधवार को कहा है कि समय समय पर मराठवाड़ा क्षेत्र में कुछ आवाजें सुनी गई हैं। उनके अनुसार, सितंबर, 2022 में तीन बार लातूर जिले के हसोरी, किल्लारी और आस पास के इलाकों में इस तरह की आवाजें सुनी गई थीं। अधिकारी ने कहा है कि इस साल फरवरी में जिले की निलंगा तहसील के नितूर-दंगेवाड़ी क्षेत्र में चार बार ऐसी आवाजें सुनी गईं। 

टॅग्स :अजब गजबमहाराष्ट्रLatur
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल