लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: चलती सरकारी बस में मां ने जन्म दिया बच्चा, TSRTC ने नियमानुसार दिया नवजात को आजीवन मुफ्त परिवहन की सुविधा, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: June 27, 2022 16:29 IST

आदिलाबाद टीएसआरटीसी डिपो प्रबंधक विजय की माने तो सभी सेवाओं में बस की सेवा काफी अच्छी और सुरक्षित है।

Open in App
ठळक मुद्देटीएसआरटीसी की बस में यात्रा कर रही महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। महिला की मदद बस के कंडक्टर और ड्राइवर ने भी खूब की है। बच्चे को टीएसआरटीसी ने एक अनोखी सेवा भी प्रदान की है।

हैदराबाद: तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की बस में एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि महिला महाराष्ट्र के उत्नूर से चंद्रपुर जा रही थी तब उसने बच्चे को जन्म दिया है। रास्ते में महिला की हालत खराब होते देख बस कन्डक्टर और ड्राइवर ने उसकी बहुत मदद की और उसका सही से इलाज हो सके इसके लिए वे उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी ले गए। बताया जा रहा है कि महिला और उसका बच्चा दोनों ठीक और स्वस्थ है। खास बात यह है कि नवजात को टीएसआरटीसी के तरफ से आजीवन फ्री बस सेवा देने की बात कही गई है। 

ऐसे रास्ते में महिला ने जन्म दिया बच्चे को 

जानकारी के मुताबिक, आदीवासी महिला मदवी रत्नाला टीएसआरटीसी की बस में सवार होकर चंद्रपुर जा रही थी तभी रास्ते में उसे लेबर पेन हुआ था। रास्ते में रात करीब 11 बजकर 35 मिनट पर गुडीहथनूर के मनकापुर गांव के पास महिला को इतना दर्द हुआ कि वह वहीं बस में ही बच्चे को जन्म दे दी थी। 

इसके बाद बस के कंडक्टर और ड्राइवर दोनों ने समझदारी दिखाते हुए महिला को गुड़ीहाथनूर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। फिलहाल मां और बच्चे दोनों ही स्वस्थ है। 

बच्चे को मिला आजीवन मुफ्त परिवहन की सुविधा

मामले में आदिलाबाद टीएसआरटीसी डिपो प्रबंधक विजय और मंडल प्रबंधक मधुसूदन ने रत्नाला को बच्चे के लिए बधाई दी है। इस पर बोलते हुए विजय ने कहा निगम के प्रबंध निदेशक वीसी सज्जनार के निर्देशानुसार, इस बच्चे को आजीवन परिवहन की सुविधा मुफ्त में दी जाएगी। टीएसआरटीसीका नियम भी यही कहता है कि अगर कोई बच्चा बस में जन्म लेता है तो उसे मुफ्त बस सेवा दी जाएगी। 

उन्होंने बस के कंडक्टर और ड्राइवर के काम की भी खूब तारीफ की और कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारी यात्रियों के अनुकूल हैं। विजन ने किसी और सेवा के मुकाबले बस सेवा को सबसे सुरक्षित और आसान भी बताया है। 

टॅग्स :अजब गजबतेलंगानाहैदराबादमहाराष्ट्रTraffic Police and Public Works Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी