लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पुणे हवाईअड्डे पर बम की अफवाह से मचा हड़कंप, झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में 72 साल की महिला के खिलाफ मामला दर्ज

By अंजली चौहान | Updated: August 5, 2023 10:54 IST

यह घटना गुरुवार को हवाईअड्डे के तलाशी बूथ पर हुई, जिससे दहशत फैल गई और हवाईअड्डे के संचालन में बाधा उत्पन्न हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे हवाई अड्डे पर फैली बम की अफवाह आरोप में 72 साल की महिला के खिलाफ केस दर्ज महिला ने पूरे शरीर पर बम होने का किया दावा

पुणे: पुणे के लोहेगांव अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हैरान करने वाली घटना देखने को मिली, जहां 72 साल की बुजुर्ग ने कुछ ऐसा किया कि एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि 72 साल की महिला ने एयरपोर्ट पहुंचकर उस वक्त हंगामा मचा दिया जब उनसे कहा कि उसके पूरे शरीर पर बम लगे हुए हैं।

इसे सुनते ही पूरे हवाईअड्डे पर हड़कंप मच गया। दावों की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने आपातकालीन प्रोटोकॉल शुरू किया। हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ा दी गई, और आसपास के यात्रियों और कर्मचारियों को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेजी से सुरक्षित दूरी पर ले जाया गया।

महिला ने फैलाई अफवाह 

महिला द्वारा बम होने का दावा करने पर सीआईएसएफ कर्मियों ने फौरन बुजुर्ग महिला को पकड़ा और उसकी तलाशी शुरू की। काफी देर तक तलाशी के बाद महिला के पास से कोई बम नहीं मिला जिससे साबित हुआ कि महिला केवल अफवाह फैला रही थी।

महिला द्वारा ऐसा किए जाने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि सीआईएसएफ कर्मियों ने महिला को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया, जिसने बाद में बम की झूठी धमकी देने के लिए उसके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की।

विमंतल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास सोंडे ने कहा, "कृपलानी साधु वासवानी के एक समारोह में भाग लेने के लिए शहर में थे और दिल्ली जा रहे थे जब पुणे हवाई अड्डे पर यह घटना हुई।"

विमानतल पुलिस ने उसे नोटिस जारी किया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 505 और 182 के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दें कि 72 वर्षीय आरोपी महिला की पहचान सूर्या विहार उद्योग विहार, गुड़गांव इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स निवासी 72 वर्षीय नीता प्रकाश कृपलानी के रूप में हुई है।

घरेलू उड़ान में चढ़ने से पहले जब वह सुरक्षा जांच से गुजर रही थीं, तो कृपलानी ने कथित तौर पर सतर्क सीआईएसएफ कर्मचारियों के सामने एक चौंकाने वाला दावा किया कि उनके शरीर से बम जुड़े हुए थे। यह घटना पुणे हवाईअड्डे पर गुरुवार के दिन घटित हुई।

टॅग्स :Puneबमbomb
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

कारोबारनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः 11,200 करोड़ रुपए निवेश, 1.38 लाख वर्ग मीटर में फैला, हर साल 1.2 करोड़ यात्री आएंगे?, 3,900 मीटर लंबा रनवे, जानिए खासियत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो