लाइव न्यूज़ :

‘दुल्हन की जरूरत है’- मदुरै के युवक ने पूरे शहर के चौराहे पर लगवाया अपनी शादी का इश्तेहार, लिखा BSc IT पास हूं-कमाता हूं 40 हजार, मेरे नाम पर जमीन भी है

By आजाद खान | Updated: June 26, 2022 15:41 IST

बताया जा रहा है कि युवक ने पोस्टर में लिखवाया है कि वह महीने का 40 हजार कमाता है और उसके नाम से जमीन भी है।

Open in App
ठळक मुद्देमदुरै में अपनी शादी के लिए एक युवक ने पूरे शहर में पोस्टर लगा दिया है। उसने पोस्टर में खुद के बारे में पूरी जानकारी साझा की है। उसका मानना है इस पोस्टर को देखकर उसे रिशते मिलेंगे।

चेन्नई: तमिलनाडु के मदुरै (Madurai) में रहने वाले एक युवक ने पूरे शहर में अपने लिए दुल्हन ढूंढ़ने के लिए पोस्टर लगवा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले चार साल से वह अपने लिए लड़की तलाश कर रहा है, लेकिन अभी तक उसे कोई उसके लायक दुल्हन नहीं मिली है। इस बात से परेशान होकर उसने शहर भर में अपनी शादी के लिए पोस्टर लगा दिया है। 

बताया जा रहा है कि युवक ने पोस्टर में खुद के बारे में सारी जानकारी दी है ताकि इसे पढ़ कर लड़कियां इसमें इंट्रेस्ट दिखाए और उसका रिशता पक्का हो जाए। जानकारी के मुताबिक, युवक को शादी करवाने वाली कई एजेंसियों ने उसे रजिस्ट्रेशन करा कर पैसे भी लिए थे, लेकिन अभी तक उसे कोई योग्य दुल्हन की जानकारी नहीं दी थी। 

क्या है पूरा मामला

टाइम्स नाउ की एक खबर के मुताबिक, मदुरै के रहने वाले 27 साल के जगन ने पूरे शहर में ‘दुल्हन की जरूरत है’ का पोस्टर लगवाया है। उस पोस्टर में उसने अपनी सैलरी 40 हजार बताई है, साथ ही उसने यह भी लिखा है कि वह कुछ पार्ट टाइम काम भी करता है। जगन को पिछले चार साल से एक दुल्हन की तलाश है, लेकिन कोई रिशता नहीं मिलने के कारण उसकी अभी तक शादी नहीं हो पाई है। उसने अपनी पढ़ाई के बारे में जानकारी देते हुए पोस्टर में लिखवाया है कि वह बीएससी आईटी पास है। 

ब्रोकर्स पैसे लेने के बाद भी नहीं भेजा कोई सही रिशता

जगन ने पोस्टर के जरिए बताया कि उसके नाम से जमीन है और वह एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम करता है। नौकरी मिलने के बाद से वह दुल्हन की तलाश कर रहा है पर अभी तक उसे उसके पसंद की लड़की नहीं मिली है। चार साल में जब उसे दुल्हन नहीं मिली तो उसने अपनी शादी के लिए पोस्टर छपवाकर मदुरै के प्रमुख चौराहे पर लगवा दिया। 

बताया जा रहा है कि ब्रोकर्स ने जगन से पैसे लेने के बाद भी उसके पसंद का रिशता नहीं दिला पाए थे। ऐसे में उसने खुद से दुल्हन की तलाश करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि राजनीतिक पोस्टरों के बीच उसका यह पोस्टर भी लगा है जिसमें दुल्हन की तलाश की बात कही जा रही है। 

टॅग्स :अजब गजबTamil Naduसैलरीनौकरीjobs
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…